CG : फंदे से लटकती हुई मिली पूर्व विधायक के बेटे की लाश, नहीं मिला कोई सुसाइडल नोट, जाँच में जुटी पुलिस

रायपुर 

मध्यप्रदेश के दौरान विधायक रहे धनीराम साहू के 45 वर्षीय पुत्र जय साहू की लाश फंदे से लटकती हुई मिली है | घटना स्थल के पास से पुलिस को कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है. सूचना पर पहुंची पंडरी थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है.

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक के बड़े भाई भागवत साहू ने थाने पहुंचकर जानकारी दी है कि भाई ने खुद को घर में बंद कर लिया है। घटना कल रात 9 बजे की बताई जा रही है। जब पुलिस टीम मोवा मौके पर पहुंची तो हाल में जय साहू का शव मिला। परिजनों के मुताबिक़ मृतक अपनी पत्नी किरण साहू से परेशान रहता था, जिसके चलते आत्मघाती कदम उठाया है।

 

मृतक की पत्नी किरण साहू 2 हफ्ते पहले घर छोड़कर मकान ठेकेदार के साथ भाग गई है, यह भी बताया जा रहा है कि मृतक के नाम वाले जमीन को उनकी पत्नी ने 1 करोड़ 36 लाख में बेचकर पैसा अपने पास रख ली है। कुछ महीने पहले मृतक जय साहू द्वारा मकान बनवाया गया था जिसका ठेका ठेकेदार अनुज द्विवेदी को दिया था, इस दौरान उनकी पत्नी किरण साहू का ठेकेदार के साथ सम्पर्क में आ गई। वहां आकर ठेकेदार रहने भी लगा था।  

See also  सिंचाई पानी के प्रवाह में रुकावट पैदा कर रहे अवैध मछली पकडने वाले, कार्यवाही हेतु ज्ञापन

 

फ़िलहाल पुलिस हर पहलुओं की जाँच कर रही है| धनीराम साहू वर्ष 1977 में कसडोल विधानसभा से विधायक चुने गए थे. उन्होंने जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था. जीत का प्रतिफल उन्हें तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार में उन्हें राज्य मंत्री के तौर पर मिला.

 

फंदे से लटकती हुई मिली पूर्व विधायक के बेटे की लाश, नहीं मिला कोई सुसाइडल नोट, जाँच में जुटी पुलिस