जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज सुबह बीच खेत में आरक्षक के बुजुर्ग माँ की लाश एक पेड़ से झूलती हुई मिली है|महिला के शरीर के कई हिस्से जले हुए है| जिससे मामला संदिग्ध नज़र आ रहा है| फ़िलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| घटना पामगढ़ थाना के ग्राम भिलौनी की है|
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भिलौनी निवासी और पुलिस आरक्षक तुलसी यादव की 75 वर्षीय माँ दूज कुवर यादव की लाश गाँव के लगभग 3 किलो मीटर दूर हरदी बड़ी खेत के बीच में मिली है| उसके शरीर में कई जगह जलने के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं | परिजनों ने बताया की वह सोमवार की सुबह 10 बजे से लापता था| अब इस तरह लाश मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे है|
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा हो पाएगा |