जांजगीर जिला के अकलतरा में एक परिवार पर देर शाम घर घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को घटना के 2 माह से अधिक होने के बाद भी पकड़ नहीं पाई है| जबकि निर्दोष होने के बावजूद पीड़ित पक्ष पर एकतरफा कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था | वही फरयादी थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर काट-काट कर परेशान हो चुकी है| जिससे पीड़ितों में रोष व्याप्त है| घटना ग्राम रोगदा की है|
दरअसल ग्राम रोगदा निवासी बिनु नोरगे ने थाना अकलतरा में प्रकाश नोरगे, रश्मि नोरगे, रेणुका नोरगे, अभिषेक नोरगे, अशोक नोरगे, प्रियंका नोरगे, चंदराम नोरगे, मेम बाई, नोरगे, सूरज नोरगे, प्रदीप नोरगे,एवं एक नाबालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया गया है। शिकायत में उन्होंने बताया की दिनांक 26.03.2026 को उपरोक्त व्यक्ति के बच्चे एवं मेरे नाबालिग बच्चे के साथ मोबाइल के नाम से वाद-विवाद हुआ था। दिनांक 27.03.2026 को मेरा पति राशन सामान लेने ग्राम तरौद गया था| उसी दिनांक को रात्रि करीब 07/30 बजे उपरोक्त व्यक्ति मेरे घर आये और मेरे पति को पूछने लगे कि चाचा कहां है।
तब मैने कहा कि वो घर पर नहीं है। जिस पर उपरोक्त व्यक्ति मुझे मां बहन की अश्लील गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। प्रकाश नोरगे मेरी छाती को पकड़कर और पीछे से रेणुका नोरगे मेरे बाल को पकड़ कर घसीटने लगे, सूरज, अभिषेक, प्रियंका, रश्मि, अशोक, प्रदीप, चंदराम, मेमबाई, सुमीत, अमित ये सभी मेरे नाइटी फाड़े और घिनौनी हरकत करते हुये मेरे हाथ पैर को पकड़ कर घसीटते हुये घर से बाहर ले गये और मारपीट करने लगे। उपरोक्त व्यक्ति मुझे लाठी, डंडा से मारने लगे मारने के बाद उपरोक्त व्यक्ति मुझे घसीटते हुये तालाब के पास ले गये।
जहां मुझे लात घुसों व डंडा से मारने लगे, उस दिन नवरात्रि विसर्जन का दिन था नवरात्रि विसर्जन से लौट रहे लोग मुझे उपरोक्त व्यक्ति के द्वारा मारपीट करते देखे तो वो लोग मुझे बीच-बचाव करने लगे उपरोक्त व्यक्तियों के द्वारा मारपीट करने पर मेरी जेठानी रामकुमारी नोरगे पति रामगोपाल, शंकुलतला नोरगे पति विनोद नोरगे के द्वारा बीच-बचाव करने पर उपरोक्त व्यक्ति मेरी जेठानी रामकुमारी, शंकुतला के साथ भी मारपीट करने लगे जिस पर मोहल्ले के लोग सविता, रामकुमारी, रामगोपाल, शत्रुहन भारद्वाज ये सभी लोग बीच-बचाव किये।
उपरोक्त व्यक्तियों के राड व डंडा से मारने के कारण मेरे सिर के दाहिने ओर सूजन आ गया था और पूरे शरीर में राड व डंडा के मारपीट का निशान बना हुआ था और मेरी जेठानी शंकुतला एवं रामकुमारी के भी शरीर में चोटे आई थी। यदि मोहल्ले के लोग एवं मेरी जेठानी शकुंतला नोरगे, रामकुमारी मुझे बचाने नहीं आते तो उपरोक्त व्यक्ति मुझे जान से मार डालते जिसके बाद मुझे मारने के बाद उपरोक्त व्यक्ति थाना चले गये उसके पश्चात हम लोग थाना गये। जहां पर थाना में दोनों पक्षों को समझाईश देकर घर भेज दिया।
दिनांक 31.03.2026 को थाना अकलतरा से कुछ पुलिस वाले सुबह 6/00 बजे आये और मुझे मेरे पति रामफल, मेरे जेठ विनोद नोरगे, जेठानी शकुंतला नोरगे और हमारे घर के सभी सदस्य भानू प्रताप, राहूल, रोशन, नरेन्द्र, निखिल, रामगोपाल, शत्रुहन, गुलाब उर्फ शंकुलता, सविता, रामफल, मेरा बेटा निखिल नोरगे जो अपनी बड़ी बुआ ग्राम जोरिला पामगढ़ गया हुआ था उसे भी पुलिस वालों के द्वारा फोन कर बुलाया गया और हम सभी लोगों के विरूद्ध झूठा रिपोर्ट उपरोक्त व्यक्ति के द्वारा दर्ज कराने पर हम सभी लोगों को जेल दाखिल कर दिया गया।
जमानत पर रिहा होने पश्चात यह रिपोर्ट दर्ज कर रही हूँ। उपरोक्त व्यक्तियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही की जावे। मैं अकेली घर में रहती हूँ उपरोक्त व्यक्तियों के उक्त कृत्य से मैं काफी भयभीत हूँ। भविष्य में भी मेरे साथ किसी प्रकार के अप्रिय घटना न कर देवे। उपरोक्त व्यक्तियों के द्वार मुझे मारपीट कर मेरे एवं अन्य लोगों के विरूद्ध झूठा रिपोर्ट दर्ज करा दिया गया है।