CG : नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

धरसीवां.

नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते दबाव के बीच पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में सिलयारी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने की है।

जारी आदेश के अनुसार, चौकी सिलयारी थाना धरसीवां में दर्ज अपराध की जांच में घोर लापरवाही बरतने के कारण चौकी प्रभारी जितेंद्र दुबे को निलंबित कर पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) कार्यालय संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। वहीं, मामले की प्रारंभिक जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

भाजपा और कांग्रेस दोनों ने उठाया था मुद्दा
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ था। इस मामले को पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला पंचायत सभापति सरोज चंद्रवंशी और भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल ने प्रमुखता से उठाते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की थी।

See also  बिलासपुर : सवारी बस और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत, जाँच में जुटी पुलिस

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लेकर धरसीवां और आसपास के क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया था। पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे, उधोराम वर्मा, पीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष वर्मा समेत कई नेताओं ने प्रदर्शन कर माना सीएसपी को ज्ञापन सौंपा था।

कांग्रेस ने दिया था 12 घंटे का अल्टीमेटम
कांग्रेस नेताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी, पॉक्सो एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई और सिलयारी चौकी प्रभारी के निलंबन की मांग करते हुए पुलिस को 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। मांगें पूरी नहीं होने पर 9 जून को चक्काजाम और उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी। अब चौकी प्रभारी के निलंबन के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हालांकि, पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर राजनीतिक दलों का दबाव अभी भी बना हुआ है।

See also  सुकमा जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई में 10 नक्सलियों को मार गिराया

जानिए पूरा मामला

दरअसल, चौकी सिलयारी में 18 अप्रैल को गुमशुदा बालिका के पिता के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया  था कि उसकी नाबालिग बेटी 17 अप्रैल से गुम हो गयी है। इस पर थाना धरसीवा में 137(2) बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। जाँच के दौरान गुमशुदा बालिका को 18 अप्रैल को खोजा गया।

पीड़िता का महिला पुलिस के द्वारा बयान दर्ज करवाया गया। साथ ही बाल कल्याण समिति व न्यायालय के समक्ष पेश कर 183 बीएनएसएस का कलमबंद बयान दर्ज कराया गया। बालिका के द्वारा किसी भी प्रकार अपराध होने से इंकार किया गया व प्रकरण ख़ारिज के लिये वरिष्ठ कार्यालय भेजा गया।

इसी बीच इसी मामले में नाबालिग के दादा का एक वीडियों वायरल हुआ, जिसमें अपराध को छुपाने के लिए पैसे लेते हुए दिखाया गया था। इस आधार पर पुलिस एसपी  ग्रामीण के द्वारा खारजी प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए फिर से जाँच के आदेश दिए गए। जाँच के दौरान नाबालिग का बयान दर्ज करवाया गया, जिसमें खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात कही।

See also  जांजगीर जिले में फिर 5 संक्रमित मिले

पीड़िता के बयान के बाद 2 आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस द्वारा वायरल वीडियों की पुष्टि की जा रही है। अगर किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पायी जाती है तो पॉक्सो के तहत् उस पर भी कार्रवाई की जायेगी।

 

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित