पामगढ़ में तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, 2 अन्य लोगों ने कूदकर बचाई जान

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है। बाइक सवार अपनी सहायिका पत्नी को ट्रेनिंग के लिए पामगढ़ छोड़कर वापस अपने गाँव कुलीपोटा लौट रहा था| टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 2 अन्य युवकों ने सड़क किनारे कूदकर अपनी जान बचाई| घटना पामगढ़ थाना के ग्राम मुड़पार (ब) जोगिया नाला के पास की है|

मिली जानकारी के अनुसार कुलीपोटा निवासी शिव कुमार यादव अपनी पत्नी नर्मदा बाई यादव को लेकर पामगढ़ आया था| नर्मदा बाई आंगनबाड़ी में सहायिका है| सभी सहायिका का आज से 4 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू है | शिव कुमार अपनी पत्नी को बीआरसी में छोड़कर वापस चला गया | कुछ देर बाद उसकी पत्नी को पुलिस का फ़ोन आया की उसके पति का एक्सीडेंट हो गया| और वह थाना पहुंचे | वह अपने कार्यालय में उपस्थित कर्मचारी के साथ थाना पहुंची | जहाँ से उसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया | नर्मदा बाई जैसे ही हॉस्पिटल में प्रवेश करती है उसे अपने पति की लाश दिखाई देती है| नर्मदा बाई वही बेसुध हो जाती है|

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया की ट्रेलर बहुत ही तेज़ गति से आ रहा था | वाहन से चालक का नियंत्रण नहीं था|  हादसे के दौरान बाइक सवार के अलावा अन्य दो युवक ट्रेलर से बचने के लिए सड़क किनारे कूदे, दोनों किसी तरह सड़क किनारे कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। लेकिन बाइक सवार कूदने में असफल रहा और ट्रेलर की चपेट में आ गया। और झाड़ियों में फेका गया | जिससे घटना स्थल पर ही शिवकुमार की मौत हो गई|

 

See also  छत्तीसगढ़ में शर्मसार कर देने वाला मामला, अपनी ही 11 वर्षीय नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, हवालात पहुंचा आरोपी पिता

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी | सूचना मिलते ही डायल 112 और पामगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।