कोलकाता के बरुईपुर इलाके में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की ऑटोप्सी (पोस्टमॉर्टम) रिपोर्ट ने सबको झकझोर कर रख दिया है. शुरुआती रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि मासूम का न सिर्फ सेक्सुअल असॉल्ट किया गया था, बल्कि उसे जिंदा ही पानी में फेंक दिया गया था. बच्ची का शव कोलकाता से करीब 25 किलोमीटर दूर एक तालाब से बोरे में बंद मिला था.
रिपोर्ट से पता चला है कि लड़की के सिर पर या तो किसी भारी चीज से वार किया गया या फिर किसी सख्त जगह पर बेरहमी से पटका गया था. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब बच्ची को तालाब में फेंका गया, तब वह जिंदा थी. जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके फेफड़ों और पेट में पानी भरा हुआ मिला है. सिर पर चोट लगने से बहुत ज्यादा खून बहने के कारण बच्ची की मौत हुई.
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 साल की बच्ची के कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज जांच का सबसे अहम सुराग बनी. बच्ची के लापता होने के बाद सामने आए वीडियो और उसके आधार पर जुटाई गई जानकारी ने पुलिस को मुख्य आरोपी तक पहुंचने में मदद की. सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी आनंद सरदार को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या तीन हो गई है. पुलिस के मुताबिक, आनंद सरदार को दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर बाजार इलाके से तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर उसकी पहचान और लोकेशन का पता लगाया गया.
बारुइपुर में एक नाबालिग लड़की का बलात्कार कर क्रूरता से हत्या कर दी गई है, स्थानीय लोगों के बयान के अनुसार, आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था, लेकिन चूंकि वे बीजेपी कार्यकर्ता हैं इसलिए बीजेपी नेता शांतनु मंडल के दबाव में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया!!
#baruipur https://t.co/3iBN4sEPnT— ‼️Indians आम भारतीय are cockroach🤔 (@ashishcantt) July 6, 2026
बच्ची के लापता होने के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई. पुलिस को इसी दौरान ऐसे सुराग मिले, जिनके आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई. जांच आगे बढ़ी और पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंचने में सफल रही. पुलिस का कहना है कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड मांगी जाएगी.
मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी आनंद सरदार की गिरफ्तारी के साथ कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. एक आरोपी को रविवार रात गिरफ्तार किया गया था, जबकि दूसरे को सोमवार सुबह पकड़ा गया. इसके अलावा तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी की भूमिका और उसके संभावित ठिकाने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया.
बारुईपुर नाबालिग मौत मामला: दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में नाबालिग लड़की के रेप-मर्डर के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बारुईपुर पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के मुताबिक, मामले की जांच जारी है.#baruipur pic.twitter.com/5Y0DP9mTK5
— zingabad (@zingabad) July 6, 2026
CCTV फुटेज से खुलने लगी पूरी गुत्थी
पूरे मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है. पुलिस का कहना है कि एसआईटी पूरे घटनाक्रम की सभी पहलुओं से जांच करेगी और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के अनुसार, एक दिन से लापता बच्ची का शव सूर्यपुर हाट इलाके में एक तालाब से बरामद किया गया था. शव एक बोरी में बंद मिला था. शव मिलने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया.
स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बारुईपुर-जयनगर रोड पर जाम लगा दिया. प्रदर्शन के दौरान टायर जलाए गए और पुलिस के कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई. रविवार को बच्ची का शव मिलने के कुछ घंटे बाद ही एक व्यक्ति को बच्ची की मौत में कथित संलिप्तता के शक में गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और बढ़ गया.
घटना के बाद हालात को देखते हुए प्रशासन ने दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर, नरेंद्रपुर और सोनारपुर इलाकों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू कर दी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. एहतियात के तौर पर निषेधाज्ञा लागू की गई है और प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
मोबाइल टावर ने पहुंचाया पुलिस को आरोपी तक
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें. अधिकारियों ने कहा है कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी शख्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बारुईपुर की यह घटना पूरे राज्य में चर्चा का विषय बनी हुई है. मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
বারুইপুরের ঘটনায় প্রকাশ্যে এল সিসিটিভি ফুটেজ! #baruipur #BaruipurIncident #cctvfootage #breakingnews #westbengal #bengalnews #crimenews #viralvideo #banglahunt pic.twitter.com/ErToRIMZEH
— Bangla Hunt Official (@BanglaHunt) July 6, 2026