12 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद जिन्दा बोरे में भरकर तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, अब तक 3 लोग गिरफ्तार

कोलकाता के बरुईपुर इलाके में 12  साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की ऑटोप्सी (पोस्टमॉर्टम) रिपोर्ट ने सबको झकझोर कर रख दिया है. शुरुआती रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि मासूम का न सिर्फ सेक्सुअल असॉल्ट किया गया था, बल्कि उसे जिंदा ही पानी में फेंक दिया गया था. बच्ची का शव कोलकाता से करीब 25 किलोमीटर दूर एक तालाब से बोरे में बंद मिला था.

 

रिपोर्ट से पता चला है कि लड़की के सिर पर या तो किसी भारी चीज से वार किया गया या फिर किसी सख्त जगह पर बेरहमी से पटका गया था. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब बच्ची को तालाब में फेंका गया, तब वह जिंदा थी. जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके फेफड़ों और पेट में पानी भरा हुआ मिला है. सिर पर चोट लगने से बहुत ज्यादा खून बहने के कारण बच्ची की मौत हुई.

 

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 साल की बच्ची के कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज जांच का सबसे अहम सुराग बनी. बच्ची के लापता होने के बाद सामने आए वीडियो और उसके आधार पर जुटाई गई जानकारी ने पुलिस को मुख्य आरोपी तक पहुंचने में मदद की. सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी आनंद सरदार को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या तीन हो गई है. पुलिस के मुताबिक, आनंद सरदार को दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर बाजार इलाके से तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर उसकी पहचान और लोकेशन का पता लगाया गया.

 

See also  दिल्ली में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 20 से ज्यादा IAS और दानिक्स अफसरों के तबादले, नरेंद्र कुमार बने फाइनेंशियल कमिश्नर

बच्ची के लापता होने के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई. पुलिस को इसी दौरान ऐसे सुराग मिले, जिनके आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई. जांच आगे बढ़ी और पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंचने में सफल रही. पुलिस का कहना है कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड मांगी जाएगी.

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी आनंद सरदार की गिरफ्तारी के साथ कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. एक आरोपी को रविवार रात गिरफ्तार किया गया था, जबकि दूसरे को सोमवार सुबह पकड़ा गया. इसके अलावा तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी की भूमिका और उसके संभावित ठिकाने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया.

CCTV फुटेज से खुलने लगी पूरी गुत्थी

See also  अनैतिक संबंधों के शक में 5 लोगों की बेरहमी से हत्‍या, आरोपी ने किया आत्‍मसमर्पण

पूरे मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है. पुलिस का कहना है कि एसआईटी पूरे घटनाक्रम की सभी पहलुओं से जांच करेगी और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के अनुसार, एक दिन से लापता बच्ची का शव सूर्यपुर हाट इलाके में एक तालाब से बरामद किया गया था. शव एक बोरी में बंद मिला था. शव मिलने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया.

स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बारुईपुर-जयनगर रोड पर जाम लगा दिया. प्रदर्शन के दौरान टायर जलाए गए और पुलिस के कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई. रविवार को बच्ची का शव मिलने के कुछ घंटे बाद ही एक व्यक्ति को बच्ची की मौत में कथित संलिप्तता के शक में गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और बढ़ गया.

See also  इनकम टैक्स विभाग का बड़ा ऐलान: 1 जनवरी से पैन कार्ड होगा अवैध, समय रहते करें अपडेट

घटना के बाद हालात को देखते हुए प्रशासन ने दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर, नरेंद्रपुर और सोनारपुर इलाकों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू कर दी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. एहतियात के तौर पर निषेधाज्ञा लागू की गई है और प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

मोबाइल टावर ने पहुंचाया पुलिस को आरोपी तक

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें. अधिकारियों ने कहा है कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी शख्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बारुईपुर की यह घटना पूरे राज्य में चर्चा का विषय बनी हुई है. मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

 

 

12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के बाद की हत्या, गुस्साए लोगों ने संदिग्ध एक आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला, दूसरा आरोपी में बीजेपी कार्यकर्ता