पति को रास्ते से हटाने की साजिश ने सबको चौंकाया, छत से गिराने के बाद भी जिंदा बचा पति, फिर पत्नी ने अस्पताल में खेल दिया मौत का खेल, टॉयलेट क्लीनर इंजेक्ट कर ले ली जान

तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक 35 वर्षीय युवक की मौत ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब पुलिस जांच में इसे महज हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला बताया गया। पुलिस का दावा है कि मृतक की पत्नी ने अपने कथित प्रेमी और एक अन्य युवक के साथ मिलकर  रची थी।

 

जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रशांत खाड़ी देश में काम करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि उसकी गैरमौजूदगी के दौरान उसकी पत्नी संध्या की कथित तौर पर अनिल नाम के व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ गई थीं। जांच एजेंसियों के अनुसार, दोनों अपने रिश्ते में प्रशांत को बाधा मानते थे। इसी वजह से उन्होंने एक अन्य युवक वेंकट साई को भी अपने साथ शामिल कर कथित हत्या की योजना बनाई।

 

पुलिस का कहना है कि 29 जून को वेंकट साई प्रशांत को अपने साथ एक इमारत की छत पर ले गया। आरोप है कि वहां उसे शराब पिलाई गई और बाद में फोन पर बातचीत के बाद उसे छत से नीचे धक्का दे दिया गया। ऊंचाई से गिरने के कारण प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन उसकी जान बच गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में यह भी सामने आया कि जब प्रशांत की हालत में सुधार होने लगा तो आरोपियों ने उसे मारने की दूसरी योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, इलाज के दौरान उसे अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया और बाद में घर पर भी उपचार जारी रखा गया।

See also  प्यार का जिक्र होता है, तो हमें लाल रंग ही क्यों याद आता है, जाने इसके पीछे का कारण

 

पुलिस का आरोप है कि नर्स के रूप में काम करने वाली संध्या ने इलाज के दौरान कैनुला के जरिए प्रशांत के शरीर में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया की दवा इंजेक्ट कर दी। जांच में यह भी दावा किया गया है कि घायल अवस्था में उसे चारपाई से नीचे गिराया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। 30 जून को प्रशांत की मौत हो गई। मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतक की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बेटे की मौत पर संदेह जताते हुए बहू की भूमिका की जांच की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गहन जांच शुरू की और कई सबूत जुटाए। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान पत्नी संध्या, उसके कथित प्रेमी अनिल और वेंकट साई से पूछताछ की गई। जांच के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है।

See also  लड़कियों के बीच ग्रुपिंग लड़ाई, जमकर चले लात घुसें और बेल्ट, विडियो सोशल मिडिया में वायरल