अकलतरा में स्कूल परिसर में फांसी के फंदे पर लटका मिला चौकीदार की लाश, मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

जांजगीर जिला के अकलतरा के एक स्कूल में चौकीदार की लाश स्कूल परिसर में फंदे से लटका हुआ मिला |सुबह सफाई कर्मचारियों ने उसकी लाश को देखा| उन्होंने इसकी सूचना प्राचार्य समेत स्कूल के शिक्षिकों को दी| घटना की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई| लोगों की भीड़ मौके पर आने लगी| सूचना पर पहुंची ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है|

 

मिली जानकारी के अनुसार नगर के राजेंद्र कुमार सिंह हाई स्कूल में चौकीदार के रूप में कार्यरत श्याम कुमार (निवासी कटघरी) का शव सोमवार सुबह स्कूल परिसर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह करीब 6:30 बजे स्कूल पहुंचे सफाई कर्मचारी ने घटना देखकर तत्काल स्कूल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर हर पहलू से जांच कर रही है तथा परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल किसी सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं हुई है। घटना से स्कूल परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है।

See also  जांजगीर जिला में 90 ट्रेन से आए 4,1361 प्रवासी मजदूर