शिवरीनारायण पुल पर कैप्सूल और ट्रेलर हुई खराब, दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार, दोनों जिला का टूटा संपर्क

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के शिवरीनारायण के शबरी पुल पर पिछले दो घंटे से लंबा जाम लगा हुआ है। पुल के बीचों-बीच एक कैप्सूल और ट्रेलर वाहन के खराब हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इस जाम से जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार के बीच आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

शिवरीनारायण पुल पर कैप्सूल और ट्रेलर हुई खराब, दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार, दोनों जिला का टूटा संपर्क

मिली जानकारी के अनुसार, पुल के बीच में एक कैप्सूल वाहन और ट्रेलर खराब हो गया, जिसके चलते मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। वाहनों के खराब होने के कारण पुल के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जाम में फंसे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शिवरीनारायण पुल पर कैप्सूल और ट्रेलर हुई खराब, दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार, दोनों जिला का टूटा संपर्क

बता दें कि, शबरी पुल बलौदाबाजार और जांजगीर-चांपा जिले को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। ऐसे में मार्ग बाधित होने से दोनों जिलों के बीच आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। फिलहाल खराब वाहनों को हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यातायात जल्द से जल्द सामान्य हो सके।

See also  स्वतंत्रता दिवस 2025: छत्तीसगढ़ के 25 जांबाज़ पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक सम्मान