एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज करंट लगते ही तेज धमाके के साथ गिरा नीचे, साथ में थे पत्नी और 2 बच्चे

एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा युवक : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले स्थित इटारसी रेलवे जंक्शन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. आउटर पर खड़ी मंगला एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा एक युवक ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन की चपेट में आ गया.

हाई वोल्टेज करंट लगते ही तेज धमाका हुआ और युवक ट्रेन की छत से नीचे गिर पड़ा. इस पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय धन बहादुर के रूप में हुई है. वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और मजदूरी करने के लिए अपने परिवार के साथ गोवा जा रहा था. उसके साथ पत्नी नेहा और दो छोटे बच्चे भी यात्रा कर रहे थे.

एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा युवक : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन इटारसी स्टेशन से आगे सी-केबिन के पास आउटर सिग्नल पर खड़ी थी. इसी दौरान धन बहादुर अचानक ट्रेन की छत पर चढ़ गया. वहां मौजूद लोग उसे नीचे उतरने की आवाजें लगाते रहे, लेकिन इससे पहले कि कोई उसे रोक पाता, उसने हाथ ओएचई लाइन के करीब पहुंचा दिया. हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आते ही जोरदार धमाका हुआ और वह नीचे गिर गया.

See also  राजस्थान में UCC की तैयारी तेज: समान नागरिक संहिता से बदल सकती है निजी जीवन की व्यवस्था

हादसे के तुरंत बाद रेलवे पुलिस, स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों ने घायल युवक को इटारसी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक करीब 70 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका है. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया.

एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा युवक : घायल की पत्नी नेहा ने बताया कि दिल्ली से यात्रा शुरू करने के बाद से ही उसके पति का व्यवहार असामान्य हो गया था. वह रास्ते भर उल्टी-सीधी और बेसिर-पैर की बातें कर रहा था. परिवार पहले शिमला से दिल्ली पहुंचा था और वहां से गोवा के लिए रवाना हुआ था. इटारसी के पास अचानक वह ट्रेन की छत पर चढ़ गया, जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया. फिलहाल रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज करंट लगते ही तेज धमाके के साथ गिरा नीचे, साथ में थे पत्नी और 2 बच्चे

एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा युवक : लोग नीचे उतरने को कहते रहे, तभी हुआ धमाका

अचानक युवक एर्नाकुलम जा रही मंगला एक्सप्रेस की छत पर खड़े युवक को देख लोग वीडियो बनाने लगे. इस दौरान वह मोबाइल में किसी से बात करता रहा और ट्रेन के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन के बेहद करीब था. ट्रेन के यात्री वीडियो बनाते हुए उसे बार-बार नीचे उतरने के लिए आवाज देते रहे, इसी दौरान वह हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया.

See also  राजस्व मंत्री हेमंत मीणा की तबीयत बिगड़ी, रात 1 बजे उदयपुर रेफर

हाईवोल्टेज लाइन के संपर्क में आते ही झुलसा

एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा युवक : युवक के 25 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आते ही जोर से धमाका हुआ और वह बुरी तरह झुलसकर नीचे ट्रैक पर गिर पड़ा, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के गिरते ही मौके पर आरपीएफ व रेलवे अधिकारी पहुंचे और गंभीर रूप से झुलस चुके युवक को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे नर्मादपुरम जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसके हालत गंभीर बनी हुई.

 

70 प्रतिशत झुलसा युवक, जान को खतरा

एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा युवक : प्राथमिक जानकारी के अनुसार घायल युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. हालांकि, वीडियो में वह किसी से बात करते भी नजर आया है. सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की. पता लगाया जा रहा है कि युवक सचमुच मानसिक रूप से विक्षिप्त था या उसने जानबूझकर ऐसा कदम उठाया. वहीं, डॉक्टर्स के मुताबिक हजारों वोल्ट का करंट लगने से युवक 70 प्रतिशत से ज्यादा जल गया है, उसके शरीर पर कपड़ों तक में आग लग गई थी, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.

See also  चपरासी ने जाँच रहा यूनिवर्सिटी परीक्षा की कॉपी, प्रिंसिपल और प्रोफेसर सस्पेंड, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

आरपीएफ पीआई मनीष पांडेय ने बताया, ” घटना की जानकारी लगते ही टीम मौके पर पहुंची थी. यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर युवक ट्रेन की छत पर कैसे पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है.”