दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया है. विशेष बात यह है कि तीनों को विमान से उतरने ही नहीं दिया गया, बल्कि पुलिस ने विमान के अंदर घुसकर ही तीनों को घेरा और डिटेन किया. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रमुख अभिजीत दीपके आज सुबह मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे, लेकिन एयरपोर्ट पर लैंड करते ही उन्हें डिटेन करके जंतर-मंतर जाने से रोक दिया गया. क्योंकि अभिजीत दीपके ने आज जंतर-मंतर पर CJP कार्यकर्ताओं को जुटने का आदेश दिया है, ताकि वहां मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा सके. इसलिए आज दिल्ली छावनी बनी हुई है और दिल्ली पुलिस 500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले चुकी है. दिल्ली और आस-पास के इलाकों में धारा 163 लागू है और इंटरनेट, ट्रेनें, मेट्रो स्टेशन तक बंद कर दिए गए हैं.