किसान के खाते में आए 759 करोड़ 69 लाख 51 हजार 951 रुपये : बलिया क्षेत्र के सरवनपुर निवासी गरीब दंपती उस समय हैरान रह गए, जब उनके बैंक खाते में अरबों रुपये का बैलेंस दिखाई दिया। खेती के लिए खाद खरीदने को तीन हजार रुपये की जरूरत महसूस कर रहे दंपती को जब खाते में 759 करोड़ 69 लाख 51 हजार 951 रुपये का बैलेंस होने की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए।
किसान के खाते में आए 759 करोड़ 69 लाख 51 हजार 951 रुपये : कुवैत में रहकर कमाने वाले अपने पुत्र भेजा
सरवनपुर निवासी प्रेमशिला देवी और उनके पति मुसाफिर साहनी ने खेतों में खाद डालने के लिए कुवैत में रहकर कमाने वाले अपने पुत्र राहुल साहनी से रुपये मंगाए थे। पुत्र ने उन्हें खाते में पैसा भेजने की बात कहते हुए बैंक से निकाल लेने को कहा था। शनिवार को दंपती लक्ष्मणपुर स्थित सेंट्रल बैंक की फ्रेंचाइजी पर आधार कार्ड से रुपये निकालने पहुंचे, लेकिन वह बंद मिली।
किसान के खाते में आए 759 करोड़ 69 लाख 51 हजार 951 रुपये : इसके बाद वह पास के जनसेवा केंद्र पर पहुंचे और आधार कार्ड के माध्यम से 10 हजार रुपये निकाले। इसी दौरान जनसेवा केंद्र संचालक ने खाते का बैलेंस देखा तो वह भी चौंक गया। जनसेवा केंद्र संचालक ने जब दंपति को खाते में दिख रहे अरबों रुपये के बैलेंस की जानकारी दी तो वे घबरा गए। इसके बाद मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक बलिया ने मामले का संज्ञान लिया और पुलिस जांच में जुट गई। नरही पुलिस ने किसान दंपती का नाम-पता सहित अन्य विवरण नोट किया।
किसान के खाते में आए 759 करोड़ 69 लाख 51 हजार 951 रुपये : पुलिस के अनुसार, शनिवार को बैंक बंद होने के कारण खाते में रकम आने के स्रोत और समय की जानकारी नहीं मिल सकी है। बैंक खुलने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह रकम तकनीकी त्रुटि के कारण दिख रही है या किसी अन्य वजह से। इस संबंध में सेंट्रल बैंक के अधिकारी व एलडीएम सुशील कुमार ने बताया कि बैंक खुलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
