सास ने कहा- अपनी मां को मार दो तभी बेटी तुम्हारे साथ जाएगी, बेटे ने खाने में माँ को दिया जहर, इलाज जारी

सास ने कहा- अपनी मां को मार दो तभी बेटी तुम्हारे साथ जाएगी : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक कलयुगी बेटे ने हैवानियत की हद पार कर दी और अपनी सास की बातों में आकर उसने अपनी ही मां की हत्या करने की कोशिश की. बेटे ने मां को खाने में जहर मिलाकर खिला दिया और उसके बाद जब मां की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने आनन फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. मामला थाना पिढौरा क्षेत्र के वरपुरा गांव का है. गांव के रहने वाले रविंद्र की पत्नी बीते कई दिनों से अपने मायके में रुकी थी.

https://chat.whatsapp.com/BCFDjza3lRhH4oDA7ph83O
खबरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप Join कीजिए

सास ने कहा- अपनी मां को मार दो तभी बेटी तुम्हारे साथ जाएगी

रविंद्र अपनी पत्नी को उसके मायके लेने के लिए गया था, तो उसकी सास से विवाद हुआ. आरोप है कि रविंद्र की सास के उससे कहा कि पहले वह जाकर अपनी मां को मार दे, उसके बाद बेटी ससुराल आ जाएगी. गुस्से में रविंद्र अपने घर वापस आ गया. उसने अपनी मां राममूर्ति के लिए खाने में छोले की सब्जी बनाई और फिर उसी सब्जी में जहर मिला दिया. खाना निकालकर अपनी मां को दिया. मां को नहीं मालूम था कि जो सब्जी वह खा रही है, उसमें जहर मिला हुआ है.

See also  सड़क पर 100 रुपए का नोट पाकर जी बाग़-बाग़ हो गया, हकीकत सामने आई तो दिल ही टूट गया, देखें विडियो

पुलिस की पूछताछ में रविंद्र ने बताई कहानी

सास ने कहा- अपनी मां को मार दो तभी बेटी तुम्हारे साथ जाएगी : खाना खाने के बाद मां की तबीयत बिगड़ गई, उन्हें आनन फानन में परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनका इलाज चल रहा था. परिजनों के जब रविंद्र से पूछताछ तो उसने सारा सच उगल दिया. जिसके बाद पुलिस आ गई और पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया.

 

एक और पति की गई जान, पत्नी ने मोबाईल फोन से सिर पर किया वार, इलाज के दौरान हुई मौत

 

सास ने कहा- अपनी मां को मार दो तभी बेटी तुम्हारे साथ जाएगी :इसके बाद आरोपी बेटे रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया. उसके साथ ही पुलिस अब रविंद्र की सास फूलवती की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी रविंद्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और अब पुलिस कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज रही है.

See also  पति से बहस करने बीच सड़क कार से उतरी महिला, शेर को रास नहीं आया, ले गया उठा के 

सास ने कहा- अपनी मां को मार दो तभी बेटी तुम्हारे साथ जाएगी, बेटे ने खाने में माँ को दिया जहर, इलाज जारी