शिवरीनारायण में गंगा महाआरती के जजमान बने जय केशरवानी सपत्नीक, मां गंगा से की सबके सुख-समृद्धि की कामना

धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में प्रतिदिन आयोजित होने वाली भव्य एवं दिव्य गंगा महानदी महाआरती में इस बार एक विशेष आध्यात्मिक क्षण देखने को मिला। नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद जय केशरवानी अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर अपनी धर्मपत्नी के साथ सपत्नीक जजमान बने और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से मां गंगा का पूजन-अर्चन एवं महाआरती की।

नगर पंचायत शिवरीनारायण द्वारा प्रतिदिन आयोजित गंगा महानदी महाआरती आज श्रद्धा और आस्था के अद्भुत वातावरण में संपन्न हुई। वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर पार्षद जय केशरवानी एवं उनकी धर्मपत्नी ने सपत्नीक जजमान बनकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की तथा नगर और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की|

धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में आयोजित होने वाली गंगा महानदी महाआरती का स्वरूप काशी, अयोध्या और मथुरा की प्रसिद्ध आरतियों की भांति भव्य एवं दिव्य है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होकर मां गंगा की आराधना करते हैं और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव प्राप्त करते हैं।

इस अवसर पर पार्षद जय केशरवानी ने नगर पंचायत की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीवन के विशेष अवसरों—जैसे वैवाहिक वर्षगांठ, जन्मोत्सव अथवा अन्य शुभ अवसरों—को धार्मिक आयोजनों से जोड़ना चाहिए। इससे न केवल परिवार को आध्यात्मिक सुख मिलता है, बल्कि समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति आस्था भी मजबूत होती है।

उन्होंने कहा कि विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होने वाली गंगा महाआरती श्रद्धालुओं को एक अलौकिक और अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करती है। महाआरती के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती में शामिल होकर सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और जनकल्याण की प्रार्थना की। पूरा घाट दीपों की रोशनी, घंटों की ध्वनि और मंत्रोच्चार से भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर विमल सोनी, सत्येंद्र केवट, इशू कांत केशरवानी, जितेंद्र श्रीवास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

See also  कमिश्नर कावरे ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी. दास को किया निलंबित

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2G
खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए