नकली नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी नकली नोट से शराब खरीदने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई भी शुरु कर दी है। यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

नकली नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक, हुआ गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के थाना अकलतरा क्षेत्रांतर्गत देशी मदिरा दुकान अकलतरा से दिनांक 20.07.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ₹500 के नकली नोट देकर शराब खरीदने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर थाना अकलतरा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
इसे भी पढ़े :- कैसे मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना में घर, जाने विस्तार से
नकली नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक :पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सत्येन्द्र कुमार कुर्रे उर्फ सत्यम कुर्रे निवासी दोमुहानी, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का होना बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से ₹500 के चार संदिग्ध नोट बरामद किए गए।
नकली नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक :बरामद नोटों का तत्काल स्टेट बैंक, अकलतरा में परीक्षण कराया गया, जहां सभी नोट नकली पाए गए। साथ ही चारों नोटों का सीरियल नंबर एक ही होना भी पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त नकली नोट रायपुर से लाना स्वीकार किया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर धारा 180 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 423/2026 पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया।
खबरों के लिए