केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के लिए मुझे हीरो मत बनाना : सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपक

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के लिए मुझे हीरो मत बनाना : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपक ने कहा कि इसके लिए मुझे हीरो मत बनाना। यह गलती मत करना मुझे धर्मेंद्र प्रधान की स्थिति के लिए हीरो मत बनाना। एक इंसान को हीरो बनाने की वजह से ही देश का कबाड़ा हुआ है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के लिए मुझे हीरो मत बनाना : एक इंसान को अपने देश के संविधान से भी बड़ा बना दिया। सारे इंस्टीट्यूशन से बड़ा बना दिया। सारे चीजों से बड़ा बना दिया। जब आप एक इंसान को सारे मुद्दे से बड़ा बनाते हैं इंस्टिट्यूशन से बड़ा बनाते हैं संविधान से बड़ा बनाते हैं तो वह इंसान देश का कबाड़ा ही करेगा। तो मुझे कोई भी हीरो नहीं बनाएगा नारे लगेंगे भारत माता की जय।

 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के लिए मुझे हीरो मत बनाना : छात्रों की मांग को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके ने आज सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. वाकई में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की जबरदस्त शुरुआत के बाद अभिजीत दिपके के लिए ये एक नई सुबह हुई है. उन्होंने कहा कि मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. आज फाइनली कई दिनों बाद आराम से सो पाया हूं और बेडरूम में उठ पाया हूं.

See also  प्रदेश को 4 नए आटोमेटिक टेस्ट स्टेशन की सौगात

खासतौर पर बिना ऐसा कुछ सोचे कि आज शाम तक क्या होगा. कोई पैनिक नहीं है, जो पिछले 37 दिनों में झेला है वो बिल्कुल भी आसान नहीं था, ये बहुत ही मुश्किल था. न सिर्फ मेरे लिए बल्कि दूसरे लोगों के लिए भी. उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी का सपोर्ट करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद भी किया.

 

इसे भी पढ़े :-क्या आप को पता है ? एटीएमधारक का होता है 1-12  लाख तक का दुर्घटना बीमा

 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के लिए मुझे हीरो मत बनाना : टाइफाइड की वजह से आपसे नहीं मिल पाया

दिपके ने कहा कि जब हर कोई हम पर शक कर रहा था, तो बहुत सारे लोगों ने हम पर भरोसा जाता और हमारे साथ खड़े रहे. आप लोगों के सपोर्ट के बिना बिल्कुल भी ऐसा नहीं हो पाता. उन्होंने बहुत सारे लोगों से न मिल पाने के लिए माफी भी मांगी. उन्होंन बताया कि उन्हें टाइफाइड हुआ है और तेज बुखार हुआ है.

See also  पारदर्शिता का रोल मॉडल पेश किया उत्तर प्रदेश ने

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के लिए मुझे हीरो मत बनाना : दिपके ने मई में भारत के सीजेआई की एक टिप्पणी के जवाब में मजाकिया अंदाज में CJP की शुरुआत की थी, लेकिन जल्द ही यह एक ऐसा आंदोलन बन गया जिसने अगले लगभग 70 दिनों में देश की ‘जेन जी’ (Gen Z) पीढ़ी को एकजुट कर दिया.

उन्होंने आलोचना करने वालों का भी शुक्रिया अदा किया. क्योंकि आलोचना से उन्हें सुधार करने में मदद मिली, जिसे उन्होंने जायज सवाल बताया. उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि इसी वजह से हम अच्छा काम कर पाए.”