मैनपुरी को 682 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने गिनाई विकास योजनाएं

 मैनपुरी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में रविवार को 682 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने 19 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सौंपा।

सीएम ने मंंच पर पहुंचकर कहा कि आज मुझे भारत की ऐतिहासिक और पौराणिक धरती पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। ऐसी पवन धरा को नमन करने का मुझे अवसर प्राप्त हुआ है, कहा कि वे यहां करहल और मैनपुरी की जनता को 111 परियोजनाओं का उपहार देने आए हैं।

सीएम ने अनुजेश का जिक्र करते हुए कहा कि करहल की योजनाओं की पैरोकारी करने के लिए अनुजेश मेरे पास लगातार आते हैं।

पहले मैनपुरी का नाम लेने से लोग घबराते थे
सीएम ने कहा कि मैनपुरी के नाम से पहले लोग घबराते थे। यहां के युवकों को बाहर के जनपद में होटल में किराये पर रूम नहीं मिलता था। आज मैनपुरी का विकास हो रहा है। व्यापारी, युवा जहां जाता है उसे सम्मान मिलता है। सीएम ने पूर्व की सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि पहचान का संकट उन्होंने खड़ा किया जिन्होंने बेटियों के सामने खौफ पैदा किया। यह आपके बीच के लोग ही थे।

इतना बड़ा प्रदेश बीमारू कैसे हो सकता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि इतना बड़ा प्रदेश बीमारू हो जाएं, ऐसे कैसे हो सकता है। आज युवा प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहा है। यूपी भारत की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे रहा है। भारत की टॉप थ्री अर्थव्यवस्था बन चुका है यूपी। योगी आदित्यनाथ ने कहा मैनपुरी में लगातार विकास की योजनाएं चल रही हैं. सड़क, संग्रहालय, मंदिर आदि योजनाओं में लगातार काम हो रहे हैं।

See also  मथुरा में बिजली गिरने से भाजपा नेता की मौत

मंच से लोगों को संबोधित करते हुए सीएम बोले, आज विकास की योजनाओं में पैसे की कोई कमी नहीं है। प्रदेश में बेटी बेखौफ होकर पढ़ रही है। यहां योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के लोगों को मिल रहा है। किसानों के लिए हमने कोई भेदभाव नहीं किया। मैनपुरी की तारकशी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। आज किसानों को नलकूप के लिए फ्री बिजली मिल रही है। पीएम किसान सम्मान निधि मिल रही है।

सपा पर हमलावर हुए सीएम
सीएम ने कहा कि पहले लोग अपनी बेटियों को पढ़ने के लिए बाहर भेजते थे। सपा के गुंडों ने जीना हराम कर रखा था। यही मैनपुरी में ही भाजपा नेता मदन चौहान की हत्या पेट्रोल पंप में घुसकर की गई थीं। हमने सरकार में आने के बाद ही प्रदेश को गुंडा-माफिया से मुक्त कराने का संकलप लिया था। आज यूपी में न कर्फ्यू है ना दंगा, सब कुछ चंगा ही चंगा है। सभी त्योहार खुशी से मनाए जा रहे हैं।

See also  आरजी कर विरोध : जूनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल 17वें दिन भी जारी, सीएम के साथ शाम में अहम मीटिंग

सपा मुखिया पर कसा तंज
सीएम ने नाम न लेते हुए सपा मुखिया पर हमला बोला कि पहले वाले सीएम 12 बजे जागते थे, 2 बजे तैयार होते थे, 5 बजे जिम और 7 बजे मौज-मस्ती करते थे। पहले नौकरियां निकलती थीं तो सूची तैयार हो जाती थीं। नेता थैला लेकर निकल पड़ते थे। अब ऐसा नहीं है, युवाओं को बिना पैसा दिए नौकरियां मिल रही हैं। अब उत्तर प्रदेश उत्सव प्रदेश बन चुका है। सपा को सिर्फ अपना परिवार पंसद है, जनता नहीं। इससे मैनपुरी पिछड़ेगा तो प्रदेश भी पिछड़ेगा। इसलिए आज हम जनपद में विकास की योजनाओं को का देने आए हैं

जुलाई में क्यों आए, जनता को बताया
सीएम ने इस महीने आने का कारण बताया, बोले मैं इस जुलाई का महीना में इसलिए ही आया हूं, ताकि देख सकूं कि फसल कि क्या स्थिति है, बिजली की क्या स्थिति है, पानी की क्या स्थिति है। किसी भी मोर्चे पर जनप्रतिनिधि द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर प्राथमिकता से ध्यान देगी। पहले कांवड़ यात्रा को रोका जाता था, लेकिन आज कोई कांवड़ यात्रा को नहीं रोकता है। जब डबल इंजन की सरकार आई तो हमने कहा कि अब कांवड़ यात्रा धूम धड़ाके से निकलेगी। अब कोई भी यात्रा को नहीं रोक सकता है।

See also  उदयपुर में हाईवे किनारे 658 अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने कसी कमर

पहले कब्रिस्तान में लगता था पैसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आप देख रहे है कि पर्यटन और संस्कृति विभाग द्वारा मंदिरों में पैसा लगाया जा रहा है। पहले यह पैसा कब्रिस्तान में लगता था। आज मुझे आपके बीच में 682 करोड़ की योजनाओं को आपके देने का अवसर प्राप्त हुआ है। यहां जिन योजनाओं का लाभ हमने आपको दिया है, इसके अलावा और भी योजना आपको देंगे। 292 करोड़ से शिकोहाबाद भोगांव मार्गदर्शन का चौड़ीकरण हो चुका है। आज स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को योजना गतिमान है। ऑडिटोरियम सही अन्य कई योजनाए हैं जिनसे दोनों विधानसभा के लोगों को लाभ होगा।  

सीएम बोले कि मॉडल स्कूल का लोकार्पण किया गया है, इसमें 1 से 12 तक पढ़ाई होगी। गरीब या अमीर की बेटी हो या बहन, किसान हो या युवा, डबल इंजन की सरकार सबके उत्थान के लिए कृत संकल्पित है।