जांजगीर : नशे में पानी टंकी के ऊपर चढ़ा युवक, दे रहा था कूदने की धमकी, कपड़े की लालच में उतर नीचे, टी-शर्ट पाकर खेला चेहरा

नशे में पानी टंकी के ऊपर चढ़ा युवक : जांजगीर जिला में नशे की हालत में एक युवक पानी टंकी पर चढ़ गया। लोगों को कूदने की धमकी देने लगा। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया| सूचना मिलते ही पुलिस की रिस्पांस टीम और नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास किया गया।  कपड़े की लालच देकर उसे नीचे उतर गया। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

 

नशे में पानी टंकी के ऊपर चढ़ा युवक : मिली जानकारी के अनुसार नशे की हालत में एक युवक पानी टंकी में चढ़ गया। और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जिसे देखकर लोगों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। युवक बार-बार नीचे कूदने की धमकी दे रहा था। जिसे देख सुनकर अफरातफरी का माहौल बन गया |

नशे में पानी टंकी के ऊपर चढ़ा युवक, दे रहा था कूदने की धमकी

सूचना मिलते ही पुलिस की रिस्पांस टीम और नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास किया गया। घंटों की मशक्कत और समझाइश के बाद उसे नए कपड़े देने का आश्वाशन दिया गया| नए कपड़े पाने की लालच में युवक नीचे उतरने को राजी हुई | जिसके बाद पुलिस और नगर पालिका की टीम ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

See also  बगीचा में लगा मेगा हेल्थ कैंप, 1100 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

 

इसे भी पढ़े :- फोनपे से लोन तुरंत, घर बैठे लाखों तक मिलेगा पैसा, जाने कैसे

 

नीचे उतरने के बाद युवक नए टी-शर्ट दिया गया | जिसे पहनकर युवक का चेहरा ख़ुशी से खिल गया | उसकी ख़ुशी से लग रहा था की युवक के पास टी-शर्ट नहीं था | जिससे परेशान होकर वह पानी टंकी के ऊपर चढ़ गया था| फ़िलहाल पुलिस युवक को सुरक्षित हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार युवक नशे की हालत में था, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए