पामगढ़ से दर्राभाठा जा रही ऑटो डबरी में गिरी, छोटे-छोटे बच्चे समेत 12 लोग थे सवार, बैरिकेडिंग नहीं होने के कारण हुआ हादसा

पामगढ़ से दर्राभाठा जा रही ऑटो डबरी में गिरी : जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक ऑटो ओवरब्रिज के पास बदहाल सड़क के कारण अनियंत्रित होकर डबरी में जा गिरी| ऑटो में छोटे-छोटे बच्चे समेत 12 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में सभी लोगों को चोटें आई हैं, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा भेजा गया। घटना ने एक बार फिर नगरीय प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

पामगढ़ से दर्राभाठा जा रही ऑटो डबरी में गिरी, छोटे-छोटे बच्चे समेत 12 लोग थे सवार

घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज स्थित डबरी की है। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक ऑटो पामगढ़ से दर्राभाठा की ओर जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर ऑटो सड़क किनारे स्थित डबरी में जा गिरा। हादसे के समय ऑटो में बच्चे, महिलाएं और पुरुष समेत 12 से अधिक लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचाया।

ऑटो में अनुराग सिदार 15 साल, कुमार सिदार 65 साल, मुस्कान सिदार 25 साल, कृष्णाबाई सिदार 55 साल, भारती सिदार 26 साल, रानी सिदार 30 साल, शिवांश सिदार 6 साल, रिया सिदार 5 साल, गापा सिदार 8 साल, के साथ दोनों नवजात बच्चे आयांश सिदार 1 माह और 2 माह का लव सिदार सवार थे।

See also  Big Breaking News : पामगढ़ में आज मिले 10 संक्रमित

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2G
खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए

 

सभी का इलाज जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ओवरब्रिज के पास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद नगरीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

 

इसे भी पढ़े :- डीडी फ्री डिश वालों के लिए बढ़ी खुसखबरी, देखें फ्री में पेड चैनल