7 घंटे से बिछड़े हुए नन्हे हाथी की मां से हुई मुलाकात, भावुक छड़ कैमरा में हुआ कैद

सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो अक्सर इंटरनेट की पब्लिक का दिल जीत लेते हैं, लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आंखें भर आएंगी. ये वीडियो एक नन्हे हाथी और उसकी मां का है, जो एक हादसे के बाद एक-दूसरे से बिछड़ गए थे. भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी परवीन कासवान ने X (पहले ट्विटर) पर इस दिल छू लेने वाली घटना का वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों के फिर से मिलने का पल कैद है. नेटिजन्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.

22 साल बाद मिलकर छलके आंखों से आंसू, रियूनियन में फिर बने छात्र

क्या था पूरा मामला?

पश्चिम बंगाल के कर्सियांग वन संभाग में ये नन्हा हाथी पानी की टंकी में गिरने की वजह से अपनी मां और झुंड से बिछड़ गया था. अकेला होने से वो बहुत डरा हुआ था. जैसे ही इसकी खबर वन विभाग और रेस्क्यू टीम को मिली, वो तुरंत मौके पर पहुंचे. हाथी के बच्चे को बचाना आसान नहीं होता, क्योंकि बच्चे से बिछड़ने पर मां बहुत गुस्से में हो सकती है. फिर भी टीम ने समझदारी से काम लिया और बच्चे को उसकी मां तक पहुंचाने का फैसला किया.

See also  अब मन चाहा लड़का या लड़की पैदा कर सकेंगे माँ-बाप, वैज्ञानिकों ने खोजी तरकीब

नाश्ता छोड़कर सीधे खाए दोपहर का खाना, सेहत के लिए सही नहीं है या नहीं

 

 

IFS अधिकारी परवीन कासवान ने बताया कि लगभग 7 घंटे तक चले मुश्किल रेस्क्यू के बाद वो खास पल आ ही गया. जब छोटे हाथी को उसकी मां के पास लाया गया तो दोनों ने तुरंत एक-दूसरे को पहचान लिया.

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि मां को देखते ही बच्चा खुशी से उसकी तरफ भागा. दोनों ने सूंड से एक-दूसरे को छुआ और प्यार जताया. ये भावुक पल देखकर वहां मौजूद रेस्क्यू टीम की आंखें भी भर आईं. ये वीडियो बताता है कि मां का प्यार चाहे इंसान हो या जानवर, हर जगह एक जैसा ही होता है.

यहां देखिए वायरल वीडियो

See also  बिना किसी जुगाड़ के अपनी दुपहिया स्कूटी को तब्दील किया 'छोटे हाथी' में, देखें वीडियो