पामगढ़ में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, छत पर खड़े होकर मोबाईल से कर रहा था बात, 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन के आया संपर्क

पामगढ़ में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत : जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खैराडीह गांव में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया 23 वर्षीय अनित दिवाकर मोबाइल पर बात करते समय घर की छत पर पहुंचा, तभी वह ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पामगढ़ में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, छत पर खड़े होकर मोबाईल से कर रहा था बात

बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्त की बहन के घर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सुरक्षा की दृष्टि से इलाके की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई।

See also  गली-मोहल्लों में घूम-घूमकर फल और सब्जी बेचने वाले निकले पॉजिटिव, छत्तीसगढ़ की घटना

 

इसे भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवक युवतियों हर महीने, 2500 रुपये की आर्थिक सहायता, जाने किसे भरे आवेदन

 

पामगढ़ में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत : इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि घरों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन लंबे समय से खतरा बनी हुई है और इसे हटाने की मांग पहले भी उठाई जा चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए