CG : छात्रा के साथ सरेआम अश्लील हरकत, चाय की दुकान पर दोस्तों के साथ बैठी छात्रा को चूमने की कोशिश, घटना कैमरा में कैद

छात्रा के साथ सरेआम अश्लील हरकत : दुर्ग जिले के एजुकेशन हब भिलाई में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्मृति नगर थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा के साथ सरेआम अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। आरोपी ने चाय की दुकान पर बैठकर दोस्तों के साथ कैरम खेल रही छात्रा को जबरन किस करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी सहेली से भी मारपीट की गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

छात्रा के साथ सरेआम अश्लील हरकत : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से बालोद जिले की रहने वाली है और भिलाई के स्मृति नगर क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करती है। 31 जुलाई को वह अपने दोस्तों के साथ मॉडल टाउन स्थित शनि मंदिर के पास एक चाय की टपरी पर बैठी थी। इसी दौरान हेमंत क्षत्री नाम का युवक वहां पहुंचा और छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए जबरन किस करने की कोशिश करने लगा।

See also  रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का 93 साल की उम्र में निधन

 

इसे भी पढ़े :- मछली पालन के लिए सरकार दे रही 60 प्रतिशत तक का अनुदान, जाने आवेदन की प्रकिया

 

छात्रा के साथ सरेआम अश्लील हरकत : आरोपी की हरकत से छात्रा घबरा गई और खुद को बचाने के प्रयास में कुर्सी से नीचे गिर गई। इसके बाद आरोपी वहां से भागने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची छात्रा की सहेली के साथ भी आरोपी ने मारपीट की।

छात्रा के साथ सरेआम अश्लील हरकत : सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। छात्रा की शिकायत के बाद शनिवार को स्मृति नगर पुलिस ने आरोपी हेमंत क्षत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए

छात्रा के साथ सरेआम अश्लील हरकत : भिलाई में यह कोई पहला मामला नहीं है। हाल ही में एक अन्य घटना में एक युवती का पीछा कर रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में युवती आरोपी की पिटाई करते हुए कह रही थी, “तेरे जैसे लोगों की वजह से भिलाई की लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। आखिर मेरा पीछा क्यों कर रहा है?”

See also  श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, ई-श्रम साथी एप लॉन्च

 

छात्रा के साथ सरेआम अश्लील हरकत : लगातार सामने आ रही छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों की घटनाओं ने भिलाई में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षण संस्थानों और छात्रावासों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने और मनचलों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है, ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।