बिलासपुर : यात्रियों से भरी बस के पुलिया पार करते समय बीचों बीच धसी पुल, मौके पर मची अफरा-तफरी, समय रहते बाहर निकलने में यात्री सफल

यात्रियों से भरी बस के पुलिया पार करते समय बीचों बीच धसी पुल : बिलासपुर के रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब पेंड्रा से यात्रियों को लेकर बिलासपुर लौट रही पुष्पराज बस (क्रमांक CG 10 G 1464) बांसाझाल चपोरा आश्रम के समीप नाले पर बनी पुलिया के बीचों-बीच धंस कर फंस गई। घटना के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे और पुल का बीच का हिस्सा अचानक टूट जाने के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सका, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

यात्रियों से भरी बस के पुलिया पार करते समय बीचों बीच धसी पुल, मौके पर मची अफरा-तफरी

हालांकि, बस चालक और परिचालक की सूझबूझ तथा यात्रियों की तत्परता से समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में मदद की, लेकिन इस घटना के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

See also  घायल ग्रामीण को खाट पर लादकर नदी-नाले पार करते हुए पहुंचाया अस्पताल

 

इसे भी पढ़े :- गर्भवती श्रमिक महिलाओं को सरकार दे रही 20 हजार रुपए, जाने कैसे करें आवेदन

 

यात्रियों से भरी बस के पुलिया पार करते समय बीचों बीच धसी पुल : स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर नए पुल का निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते यह गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है तथा वैकल्पिक व्यवस्था की संभावना पर विचार किया जा रहा है, जबकि इस दुर्घटना ने क्षेत्र के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुस्ती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए