पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम, 5 लाख जमा करें और हर महीने पाएं अच्छा रिटर्न

अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित जगह इंवेस्ट करना और उस पर हर महीने इंट्रेस्ट पाना हर निवेशक का सपना होता है। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme – POMIS) एक ऐसी ही फेमस और भरोसेमंद बचत योजना है, जो सुरक्षित रिटर्न की गारंटी देती है। खासकर जोखिम न लेने वाले निवेशकों के लिए यह योजना बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें एक बार बड़ी राशि जमा करके आप पूरे 5 साल तक हर महीने तय ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि निवेश के नियम क्या हैं और 5 लाख रुपये के निवेश पर आपको हर महीने कितना रिटर्न मिलेगा। इसके लिए हमने आरएसएम के चार्टर्ड अकाउंटेंट से भी बात की है। जानते हैं आगे…

POMIS क्या है और कौन खाता खोल सकता है?

इंडिया पोस्ट द्वारा चल रही पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम एक सरकारी बचत योजना है। इस योजना को निवेशकों को उनके जमा पैसे पर हर महीने तय राशि देने के लिए बनाया गया है। सरकारी गारंटी होने के कारण इसमें निवेश किया गया पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और मार्केट के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं पड़ता।

 

See also  सिर्फ 70 रुपये आपको बनाएगा लखपति, कोई जोखिम नहीं, जरूरत पड़ने पर कभी भी निकाल सकते हैं पैसा

डाकघर की इस योजना में खाता खोलने के लिए कुछ आसान शर्तें तय की गई हैं, जिन्हें अगर पूरा नहीं किया गया तो आप खाता नहीं खोल पाएंगी-

खाते के प्रकार

1 – वयस्क नागरिक: कोई भी भारतीय नागरिक अपने नाम से सिंगल अकाउंट खोल सकता है।

2 – ज्वॉइंट खाता: अधिकतम 3 वयस्क मिलकर एक साथ जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं। यह भी दो प्रकार का होता है—

  • ज्वॉइंट ‘A’ टाइप: जिसे सभी हॉल्डर्स मिलकर संचालित करते हैं।
  • ज्वॉइंट ‘B’ टाइप: जिसे कोई भी एक खाताधारक संचालित कर सकता है।

3 – नाबालिग के लिए: किसी नाबालिग या मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की ओर से अभिभावक खाता खोल सकते हैं।

4 – 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे: 10 साल से ज्यादा उम्र का नाबालिग खुद अपने नाम से खाता खोलकर इसे ऑपरेट कर सकता है।

बता दें कि नाबालिग का अकाउंट 18 साल की आयु पूरी होने पर एडल्ट अकाउंट में ट्रांसफर कराना जरूरी होता है, जिसके लिए नया खाता फॉर्म और फ्रेश KYC दस्तावेज जमा करने होते हैं। अच्छी बात ये है कि यह सुविधा पोस्ट ऑफिस की इंटरनेट बैंकिंग से भी उपलब्ध है।

See also  प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, साल में सिर्फ जमा करें 12 रुपए

 

निवेश की लिमिट और नियम

इस योजना में न्यूनतम और अधिकतम निवेश के लिए तय गाइडलाइंस बनाई गई हैं, जिन्हें फॉलो करके आप कई लाभ उठा सकती हैं-

खाता का प्रकारन्यूनतम निवेश अधिकतम निवेश
सिंगल अकाउंट₹1,000₹9,000,000 (9 लाख रुपये)
ज्वॉइंट अकाउंट₹1,000₹1,500,000 (15 लाख रुपये)

5 लाख के इंवेस्ट का कैलकुलेशन

केंद्र सरकार  इस योजना में समय-समय पर संशोधित करती है। ऐसे में हम 7.4% प्रतिवर्ष की ब्याज दर को आधार पर 5 लाख रुपये के जमा करने पर मिलने वाले रिटर्न के बारे में जानेंगे-

मंथ इंट्रेस्ट फॉर्मूला:

महीने की आय = कुल निवेश राशि x वार्षिक ब्याज दर/12

इंवेस्टमेंट अमाउंटइंट्रेस्ट रेटलॉक इन पीरियडसालाना ब्जायहर महीने मिलने वाला रिटर्न
5 लाख7.4%5 साल37,0003,083.33

यानी अगर आप 5 लाख रुपये जमा करती हैं, तो आपको हर महीने ₹3,083.33 का तय रिटर्न मिलेगा, जो सीधे आपके बचत खाते में जमा कर दिया जाता है।

 

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम उन महिलाओं के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो बिना जोखिम उठाए अपने पैसे पर हर महीने नियमित आय चाहती हैं। ऐसे में हम कह सकते हैं कि 5 लाख रुपये के निवेश पर मिलने वाला रिटर्न काफी मददगार साबित हो सकता है।

See also  सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की बड़ी खबर, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा, आने वाले सत्र से होगी लागू 

 

 

https://groww.in/calculators/post-office-monthly-income-scheme-calculator