जांजगीर जिला के स्कूल से एक बार फिर शिक्षक की घिनौनी करतूत सामने आ रही है| जहां छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने की शिकायत मिली है। शिकायत के बाद स्कूल में परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बच्चों से बयान दर्ज कर कार्यवाही का आश्वाशन देने के बाद मामला शांत हुआ । घटना अकलतरा ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झलमला की है।
दरअसल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झलमला के प्रधान पाठक राजकुमार राठौर पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिक्षिकाओं से शिकायत की थी। शिकायत सुनने के बाद स्कूल की शिक्षिकाएं भी हैरत में पड़ गई उन्होंने तत्काल इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी और साथ ही बच्चियों को अपने परिजनों के साथ दूसरे दिन स्कूल आने को कहा। 6 अगस्त को सभी परिजनों ने शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस अधिकारियों के सामने जमकर बहस बाजी हुई। परिजनों में शिक्षक को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने शिक्षा विभाग से आए अधिकारी और पुलिस अधिकारियों के सामने जमकर अपनी भड़ास निकाली।

हालांकि इस दिन आरोप लगे शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा था। इसके बाद शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों की समझाइस इसके बाद परिजन शांत हुए । परिजनों की मांग के अनुसार शिक्षा विभाग से आए अधिकारियों ने कहा कि हम इस घटना की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई अवश्य की जाएगी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी कहा कि पीड़ित बच्चियों का कथन थाने में दर्ज कराए जाने कसा बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी। इसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ और परिजन बच्चियों को लेकर थाना पहुंचे जहां उनके बयान दर्ज कराए गए।
शिक्षिकाओं ने बताया कि स्कूल खत्म होने से पहले कुछ बच्चियों ने शिकायत की थी कि प्रधान पाठक द्वारा उनके साथ बेड टच किया जा रहा है। साथ ही बाथरूम जाता देख वह भी वहाँ पहुंचकर परेशान किया जा रहा है| यह सुनते ही शिक्षिकाएं भी हैरत में पड़ गई। उन्होंने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी और बच्चों से दूसरे दिन अपने परिजनों के साथ आने को कहा था|

परिजनों ने बताया कि प्रधान पाठक द्वारा एक दो नहीं बल्कि बहुत सारी बच्चियों के साथ इस प्रकार की हरकत किया करता है। जब यह बाथरूम की ओर जाते हैं तो वह भी बाथरूम में घुसने की कोशिश करता है। पहले कई बार भी इस तरह की हरकत कर चुका था| लेकिन बच्चियां किसी को नहीं बताई थी| और बच्चियों अकेले ना जाकर ग्रुप में जाती थी और बाथरूम के बाहर खड़ी रहती थी। इसके बावजूद शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आता था| बच्चियों के लाख मना करने के बाद भी वह बाथरूम में घुसने की कोशिश करता था।
परिजनों ने बताया कि एक दो बच्चियों ने जब प्रधान पाठक की इन हरकतों को अन्य सहपाठियों को बताया तो बात खुली कि वह अधिकांश लड़कियों के साथ इसी प्रकार की हरकत किया करता है। फिर सभी ने मिलकर इसकी शिकायत शिक्षिकाओं से की थी। जिस पर उन्होंने हमें स्कूल बुलाया था |
आपको बता दें कि जांजगीर जिला में लगातार स्कूलों से समाज को झिंझौड़ देने वाली घटनाएं सामने आ रहे हैं। कभी शिक्षक शिक्षिकाओं के अश्लील हरकत तो कभी शिक्षित शिक्षकों का छात्राओं के साथ घिनौना करतूत किया जा रहा है। अब देखना है कि शिक्षा विभाग किस तरह से इन शिक्षकों पर कार्यवाही करते हैं जिससे कि समाज में शिक्षा को लेकर बच्चियों दहशत खत्म हो। साथ ही परिजन भी अपनी बच्चियों को बिना किसी डर के पढ़ने के लिए स्कूल भेज सके।