सक्ती में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के बाद जानलेवा हमला, टांगी से बालिका के चेहरे, सिर और गले पर वार, आरोपी गिरफ्तार

सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही गंभीर रूप से घायल बालिका को उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त की रात आरोपी उमेश कुमार पलांगे, उम्र 32 वर्ष, नाबालिग के घर में घुसा और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने टांगी से बालिका के चेहरे, सिर और गले पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बालिका को उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी को उसके ठिकाने पर घेराबंदी कर पकड़ा। घटना में इस्तेमाल खून लगी टांगी भी पुलिस ने बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद 6 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे उसे गिरफ्तार किया गया। 7 अगस्त को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपी को उपजेल सक्ती दाखिल कर दिया गया। मामले में जैजैपुर पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है

See also  विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2G
खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए