CG : सांप काटने के बाद युवक ने उसे गले में लपेट कर पहुंचा हॉस्पिटल, बाइक से किया 14 किमी का सफ़र, विडियो देख सब हैरान

कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक युवक गले में सांप डालकर बाइक चलाते हुए नजर आया। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के दौरान सांप ने युवक को काट लिया था। इसके बाद युवक ने सांप को गले में ही डाल लिया और करीब 14 किलोमीटर तक खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा।

 

सांप की पहचान के लिए उठाया खौफनाक कदम
जानकारी के मुताबिक, युवक को सांप ने काट लिया था। इसके बाद उसने सांप को अपने गले में डाल लिया, ताकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर सांप की पहचान कर सकें और उसी के अनुसार उपचार किया जा सके। हालांकि, गले में जिंदा सांप डालकर बाइक चलाने का यह तरीका बेहद खतरनाक था।

 

गले में सांप डालकर चलाता रहा बाइक
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बाइक चलाता दिखाई दे रहा है और उसके गले में सांप लिपटा हुआ है। यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए। घटना पखांजूर क्षेत्र की बताई जा रही है।

See also  सितंबर से बदलेगा बिजली बिल का नियम: सिर्फ 100 यूनिट तक ही मिलेगी छूट

 

डॉक्टरों ने किया इलाज
सांप के काटने के बाद युवक अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। सांप की पहचान होने से इलाज में मदद मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक सांप के काटने की स्थिति में उसे पकड़कर या शरीर के पास रखकर अस्पताल ले जाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है।