छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी में निकली बम्फर नौकरी, 1235 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कौन-कौन से पदों पर होंगी नियुक्तियां

छत्तीसगढ़ में राज्य गठन के बाद बिजली कंपनियों में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्टेट पावर कंपनी के अंतर्गत आने वाली जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में कुल 1235 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस बड़ी भर्ती प्रक्रिया से राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुल गए हैं।

 

राज्य में लगातार बढ़ रही विद्युत आपूर्ति की मांग और करीब 67 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली मुहैया कराने के उद्देश्य से यह मैदानी और तकनीकी अमला बढ़ाया जा रहा है। तीनों कंपनियों में तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों को भरकर कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

 

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में सहायक अभियंता (AE), कनिष्ठ अभियंता (JE), संयंत्र परिचारक (प्लांट अटेंडेंट), और डाटा एंट्री आपरेटर के अलावा चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर आफिसर्स व स्टाफ, विधि विभाग, वित्त अधिकारी और सुरक्षा विभाग के पद भी शामिल किए गए हैं।

See also  पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड में निकली भर्ती, 800 से अधिक पद, अंतिम तिथि 19 नवंबर

श्रेणीवार और कंपनीवार पदों का विवरण

कुल 1235 पदों में से द्वितीय श्रेणी के पदों की संख्या 189 है, जबकि तृतीय वर्ग के 711 और चतुर्थ वर्ग के 335 पदों पर कर्मियों की भर्ती की जाएगी। कंपनीवार रिक्तियों का ब्यौरा इस प्रकार है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी: 547 पद

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी: 415 पद

तीनों कंपनियों के कॉमन कैडर: 177 पद

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी: 96 पद

आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी

ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) विभाग द्वारा भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा चुका है। इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड और ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.cspc.co.in पर उपलब्ध करा दी गई है। इच्छुक और योग्य युवा समय पर पोर्टल विजिट कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2G
खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए