CG : किराए के मकान में लटकी मिली छात्रा की लाश, सुसाइड नोट प्रेम संबंधों का जिक्र, जाँच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चंद्रपुर में एक आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है, यहां एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिले है। फ़िलहाल मामले की जांच जारी है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका प्रेमनगर की रहने वाली है, जो चंद्रपुर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। उसने देर रात रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने अपने परिजनों के लिए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने कुछ बातों का जिक्र तो किया है, हालांकि स्पष्ट रूप से अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

 

 

नोट में उसने अपने प्रेम संबंधों के बारे में जिक्र किया है, हालांकि उसमें ऐसा कोई कारण नहीं मिला है कि किसकी वजह से उसने यह कदम उठाया हो। मामले के प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की संभावना पर अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

See also  पामगढ़ नहर में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, लाश बहकर आने की जताई जा रही है आशंका