पामगढ़ में देर रात ट्रक ने मचाया भौकाल, बैरियर को घसीटते लाया 5 किमी, लोगों ने भाग कर बचाई जान, कई गाड़ी आए चपेट में

जांजगीर जिला के पामगढ़ में रविवार देर रात एक ट्रक ने भौकाल मचा दिया। ट्रक बैरियर को उखाड़ कर लगभग 5 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटता दौड़ता रहा। अंबेडकर चौक के पास लगभग आधा दर्जन गाड़ियों को रौदते हुए थाना के रुका । इस दौरान कई लोग भाग कर अपनी जान बचाए। एक व्यक्ति को सिर और पैर में चोट आई है। उसे उपचार के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

 

दरअसल पामगढ़ से रायपुर जाने वाली मुख्य मार्ग कि यह घटना है। बताया जा रहा है कि दुर्ग से ट्रक क्रमांक सीजी 7 बीएन 3365 सामान लोड कर जांजगीर की ओर जाने के लिए निकला था। डोंगाकोहरौद मार्ग भारी वाहन के लिए प्रतिबंधित किया गया है। इसके लिए प्रशासन की ओर से बैरियर लगाया गया है। ट्रक उसे बैरियर को उखड़ते हुए तेज रफ्तार में पामगढ़ की ओर आ रहा था।

 

बैरियर ट्रक में फंसकर लगभग 25 फीट पीछे घसीटा चल रहा था। चालक वहां को इतनी रफ्तार से चला रहा था कि लोग उसे देखकर डर गए थे। सभी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। अंबेडकर चौक के पास लोग अपने वाहन लेकर खड़े थे। इसी दौरान यह ट्रक वहां से गुजरा। ट्रक को देखकर वहां भगदड़ मच गई। लोग अपना वाहन छोड़कर अपनी जान बचाने में लगे । ट्रक के पीछे घसीट रहा बैरियर वहां खड़े वाहनों को अपनी चपेट में लेता हुआ आगे निकल गया।

See also  कोरबा : नदी में बहा हाथी का बच्चा, झाड़ी में फंसी मिली लाश

 

रात होने की वजह से चौक में ज्यादा लोग नहीं थे। वरना जनहानि से भी इनकार नहीं किया जा सकता। किंतु एक व्यक्ति बैरियर के संपर्क में आ गया जिससे उसके पैर और सर में चोट आई है। जबकि आधा दर्जन बाइक को नुकसान हुआ है। अंबेडकर चौक से निकालकर ट्रक सीधे थाना के पास रुक गई। चालक वाहन रोककर सीधे थाना के अंदर चला गया। इधर अंबेडकर चौक में प्रभावित लोग ट्रक को दौड़ते हुए थाना पहुंच गए। चालाक लोगों से पहले थाना के अंदर घुस गया वरना लोगों के हाथ उसकी कुटाई हो जाती।

थाना प्रभारी सावन कुमार सारथी ने बताया कि ट्रक चालक नशे में है। पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि डोंगाकोहरौद के पास कुछ लोगों द्वारा उसके साथ अभद्रता की और गाड़ी रोकने का प्रयास किया गया। जिससे बचने के लिए वह तेजी से गाड़ी भगाया। इसी दौरान बैरियर को तोड़ते हुए वह नगर की ओर भागा था। थाना प्रभारी द्वारा ट्रक मालिक से बात की जा रही है।

See also  राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल

प्रत्यक्षदर्शी पप्पू हरबंस ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ सड़क किनारे खड़ा था तब देखा कि डोंगा कहारोड़ की ओर से ट्रक बैरियर को घसीटते हुए बड़ी तेजी से आ रहा है। उसने अपने दोस्त को तत्काल अपनी और खींचा जिससे उसकी जान बच गई। उसका दोस्त अपनी बाइक के साथ खड़ा था। पप्पू के बताने के बाद वह बाइक छोड़कर वहां से भागा। जिससे वह बच गया, लेकिन उसके भाई बाइक को नुकसान पहुंचा।

 

इसी प्रकार घायल व्यक्ति ने बताया कि वह पान खाने के लिए अंबेडकर चौक स्थित पान ठेला के पास खड़ा था इसी दौरान ट्रक बैरियर को खींचते हुए बड़ी तेजी से आ रहा था। जिसे देखकर उसके दोस्त ने उसे कहां पकड़ कर खींच जिससे उसकी जान बच पाई। उसके पैर व सिर पर चोट आई है। सर से खून बह रहा था।