बिहार के कटिहार जिले के नगर थानाक्षेत्र के रोजितपुर मोहल्ले में पति के साथ दो पत्नियों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है, जहां दोनों पत्नियां पति पर अपना हक जता कर उसे अपने साथ ले जाना चाह रही थीं और इस बीच मोहल्ले वासी तमाशबीन बने रहे। बताया जाता है कि कटिहार के मनिहारी थानाक्षेत्र के कुमारीपुर निवासी विक्की रविदास की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व प्रियंका से हुई थी, लेकिन शादी के करीब पांच वर्ष पहले से ही विक्की रविदास एक शादीशुदा 6 बच्चे की मां मुन्नी से प्यार हो गया था।
एक पति और दो पत्नी
विक्की रविदास ने प्रियंका से डेढ़ वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज से शादी भी किया था। लेकिन विक्की प्रियंका से शादी के बाद मुन्नी को भी अपने साथ रखने की जिद किए हुए था। और इसी बात को लेकर विक्की घर से बाहर रोजगार और कमाने के बहाने कटिहार के रोजितपुर में भाड़े का एक रुम किराए पर ले रखा था। रविदास वहां मुन्नी से चोरी छिपे मिला करता था, हालांकि मुन्नी की मानें तो किराए के कमरे में ही दोनों ने शादी भी की थी।
सड़क पर घंटों नौटंकी
जब पति घर नहीं आने लगा तो पहली पत्नी को शक हुआ और उसने पता लगाना शुरू किया। पहली पत्नी प्रियंका को जब अपने पति पर शक हुआ तो वो पीछा कर विक्की के रोजितपुर में किराए के कमरे तक पहुंच गई। उसने अपने पति विक्की को मुन्नी के साथ कमरे के अंदर रंगे हाथों पकड़ लिया। फिर क्या था पति विक्की और दोनों पत्नी प्रियंका और मुन्नी के बीच घंटों रोजितपुर मोहल्ले में बीच सड़क पर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया जो घंटों चलता रहा।
पति को पाने की जिद
पत्नी प्रियंका अपने पति को पाने के लिए कभी जमीन पर लेट जाती तो कभी ऑटो पर बैठे पति के सामने ऑटो से अपना माथा टकराकर मर जाने की बात कहती तो कभी रोती चिल्लाती अपने पति से लिपट जाती। इस बीच विक्की की दूसरी पत्नी मुन्नी चुपचाप तमाशा देखती तो कभी वो भी अपने पति पर हक जताते हुए विक्की को अपने साथ लेकर जाती। इस दौरान बेचारा पति दोनों पत्नियों का हाथ थामे अपने साथ रखने की कोशिश जारी रखा हुआ था। इधर विक्की की पहली पत्नी प्रियंका किसी सूरत में मुन्नी को अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं थी, वो ऐसी स्थिति में मर जाने की बात रो रो कर कहती रही।
दो- दो शादी कर फंसी जान
प्रियंका ने कहा कि वो अपने पति को मोबाइल पर किसी से रोज बात करने को लेकर जब पूछती थी तो वो नहीं बताया था। मोबाइल छीनने पर ठेकेदार से पता चला कि वो रोजितपुर में रूम लिया है और 6 बच्चे वाली महिला से बात करता है। उससे शादी भी कर चुका है। पूरे
के बीच दूसरी पत्नी मुन्नी ने बताया कि मेरा पति शराबी है जो मुझे पीटता है..घर से भगा देता है। विक्की मेरे से 5 साल से बात करता था। वो बोला शादी करने तो हम मना कर दिए थे कि मेरा 5 – 6 बाल बच्चा है। शादी नहीं करने पर विक्की जान देने की बात करने लगा।
पति- पत्नी का वीडियो वायरल
उधर, विक्की रविदास ने बोला कि शादी कर लो। हम दोनों को रखेंगे तो हम बोले सबको साथ रखेगा तो ठीक है। फिर हम रूम में ही शादी कर लिए। पति विक्की ने बताया कि मैने दो शादी किया है, दोनों को रखना चाहते हैं। पहला शादी प्रियंका से हुआ है, मुन्नी से रूम लेकर रूम में शादी किए हैं। हम दोनों को लेकर घर जाएंगे और दोनों को ही रखेंगे।
एक पति और दो पत्नी। दोनों ने जताया पति पर हक। कटिहार में सड़क पर चला घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा #bihar pic.twitter.com/Ysz1yzqlyi
— NBT Bihar (@NBTBihar) August 11, 2026