बिलासपुर : जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही लड़की को सांप ने काटा, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित मचा हड़कंप

बिलासपुर जिले में बारिश के साथ सर्पदंश की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कड़ार में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में जहरीले सांप के डसने से 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतका अनु कुमारी सातवीं कक्षा में पढ़ती थी और घटना के वक्त अपनी मां के साथ घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थी। इसी दौरान बिस्तर में पहुंचे सांप ने उसे डस लिया।

सांप के डसने का अहसास होते ही छात्रा ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुट गए, लेकिन उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन गंभीर हालत में छात्रा को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को दी गई।

 

इसे भी पढ़े :- फोनपे से लोन तुरंत, घर बैठे लाखों तक मिलेगा पैसा, जाने कैसे

 

See also  ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल : ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि बारिश के मौसम में ग्रामीण और शहरी इलाकों में सांपों के घरों में घुसने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। पानी और नमी के चलते सांप सुरक्षित स्थान की तलाश में घरों तक पहुंच जाते हैं।

ऐसे में खासकर जमीन पर सोने वाले परिवारों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाना जरूरी है।

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2G
खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए