मुलमुला : डामर प्लांट से केबल वायर चोरी, आरोपी गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल,75 हजार रुपये कीमत का चोरी का केबल वायर बरामद

जांजगीर जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र के बनाहिल स्थित लड्डू गोपाल राईस मिल के अंदर डामर प्लांट से केबल वायर चोरी करने वाले का मुलमुला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी के पास से  75 हजार रुपये कीमत का चोरी का केबल वायर बरामद किया है | प्रकरण में एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल है|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुकेश केडिया ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे मिल के चौकीदार ने फोन कर सूचना दी कि कुछ लोग राईस मिल परिसर स्थित डामर प्लांट के ऑफिस में चोरी करने के लिए घुसे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुलमुला ने त्वरित कार्रवाई शुरू की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम बनाहिल चौक के पास घेराबंदी कर संदेही प्रकाश केवट एवं विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया।

See also  छत्तीसगढ़ में जल्द ही शुरू होगी शराब की होम डिलीवरी

पूछताछ में प्रकाश केवट उर्फ गबरू केवट ने अपने साथी के साथ मिलकर घटना घटित करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी गिरफ्तार

प्रकाश केवट उर्फ गबरू केवट उम्र 19 वर्ष, निवासी बनाहिल थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 316/2026, धारा 331(4), 305(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल, सउनि नजीर हुसैन, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, रूद्र कश्यप सहित थाना मुलमुला पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।