5 भैंसों से हर महीने ₹65000 की कमाई, समझिए डेयरी से खर्च और मुनाफे का पूरा गणित

दूध डेयरी एक सफल बिजनेस बनकर उभरा है। पहले ये सिर्फ शहरी क्षेत्रों में ही मुनाफे का सौदा था लेकिन अब सहकारी संस्थाओं और दुग्ध समितियों के विस्तार के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर जरिया बना हुआ है। अगर आप भी छोटे पैमाने में डेयरी फार्मिंग करना चाहते हैं तो उसकी बारीकियां समझना जरूरी है। इस खबर में आपको 5 भैंसों से डेयरी फार्म शुरू करने से जुड़ी तमाम बातें बताने जा रहे हैं।

बाड़े की तैयारी

5 भैंसों के लिए कम से कम 30*10 फिट का शेड बनाना होगा, इसके अलावा बच्चों को अलग बांधने के लिए भी एक छोटा सा शेड बनाना चाहिए। शेड बनाने में शुरुआती खर्च ₹1-2 लाख आ सकता है, जो आपके बाड़े के डिजाइन पर निर्भर करता है। बाड़े में बिजली और पंखे की फिटिंग करना भी जरूरी है। बाड़े में हवा और प्रकाश आने की पूरी व्यवस्था करें। इसके अलावा फर्श ढालदार बनाएं ताकि पानी जमा ना होने पाए।

कुल कितना खर्च?

1 भैंस की कीमत ₹50 हजार से ₹1.5 लाख तक हो सकती है, अगर आप 5 भैंस एक साथ खरीदते हैं तो आपको करीब ₹4 लाख का खर्च आ सकता है। इसके अलावा चारा काटने की मशीन, बर्तन, पानी की टंकी क लिए ₹50 हजार और अधिक लगाने पड़ सकते हैं। इस लिहाज से शुरुआती खर्च लगभग ₹6-7 लाख आ सकता है।

See also  बकरी पालन के लिए मिला रहा 50 लाख तक का लोन, जाने इस योजना के बारे में

हर महीने कितना खर्च?

भैंसों को हरा चारा, भूसा, दाना और खनिज मिश्रण खिलाया जाता है। एक्सर्ट्स के मुताबिक 5 पशुओं के लिए हर महीने औसतन ₹20 हजार का खाने का खर्च आ सकता है। इसके अलावा कम से कम ₹1-2 हजार बिजली-पानी का बिल लग सकता है। अन्य खर्चे मिलाकर हर महीने ₹30 हजार का खर्च आ सकता है।

कमाई कितनी?

अब सबसे जरूरी सवाल ये है कि अगर हम ₹7 लाख का निवेश करते हैं तो कमाई कितनी होगी? बता दें कि 5 भैंसों में अगर 3 भैंसें दूध देती हैं और 2 गाभिन हैं सालभर आपको दूध मिलता रहेगा। क्योंकि जब कोई पशु दूध देने बंद करेगा तो गाभिन भैंस बच्चा देगी और उससे दूध मिलने लगेगा, इस लिहाज से लगभग 3 भैंसें हमेशा दूध देती रहेंगी।

उन्नत नस्ल की भैंसें रोजाना औसतन 12 लीटर दूध देती हैं। इसमें से 3 भैंसों का मिलाकर लगभग 35 लीटर दूध होता है। दूध की औसतन कीमत ₹60 प्रति किलो है। इस लिहाज से ₹2100 रोजाना होता है, जो महीने का ₹63000 होता है। अगर आप हर महीने ₹25-30 हजार खाने और अन्य इंतजाम का खर्च घटा दें तो भी आपको ₹30,000 का शुद्ध मुनाफा मिल सकता है। वहीं आप अगर महीने में 3-5 किलो घी भी बना लेते हैं तो 6-8 हजार रूपये की अतिरिक्त कमाई भी हो सकती है।

See also  जांजगीर जिला में जमीन की रजिस्ट्री का कार्य हुआ आसान, एनजीडीआरएस प्रणाली से आसानी से कर सकते हैं ऑनलाइन एंट्री, दस्तावेज अपलोड

फायदेमंद या घाटे का सौदा?

अब सवाल ये है कि आखिर ₹7 लाख का इन्वेस्टमेंट करने के बाद हर महीने सिर्फ ₹30 हजार का मुनाफा आता है तो ये फायदेमंद है या नहीं? किसी भी बिजनेस में तगड़ा मुनाफा कमाने में वक्त लगता है। डेयरी सेक्टर्स के जानकारों के मुताबिक पहली बार अधिक खर्च आ सकता है, उसके बाद आप अपना नेटवर्क बढ़ाने के बाद पशुओं की संख्या बढ़ा सकते है, 2-3 साल में आपके 5 भैंसों की संख्या 8-10 हो सकती है, जिसमें लागत सिर्फ बाड़े को बड़ा करने और खुराक की होगी लेकिन कमाई दोगुनी हो सकती है।

 

इस लिहाज से दो सालों में आपकी सारी पूंजी रिकवर हो सकती है और हर महीने ₹50-60 हजार का शुद्ध मुनाफा हो सकता है। शुरुआती सालों में अगर ₹30 हजार का शुद्ध मुनाफा होता है तो ये एक सम्मानजनक कमाई मानी जाती है। धीरे-धीरे आप बड़े पैमाने में डेयरी का विस्तार कर सकते हैं, जिसके बाद कमाई में भी इजाफा होता रहेगा।

See also  अदरक की फसल आपका बन सकता है अधिक पैसा देने वाला व्यवसाय, हमेशा रहती है मांग

 

PhonePe : फोनपे ऐप से बिना 1 रुपए लगाए रोज कमाएं हजार रुपए, जाने कैसे