लोग व्यूज के चक्कर में अजीबोगरीब हरकतें करने से भी नहीं हिचकते, लेकिन हो जाता है पोपट, देखें मजेदार विडियो

आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने का क्रेज जोरों पर है। लोग रील्स और व्यूज के चक्कर में सार्वजनिक जगहों पर अजीबोगरीब हरकतें करने से भी नहीं हिचकते। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों का पोपट भी बन जाता है। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है जहां एक शख्स को मॉल के फूड कोर्ट में अपना स्टंट (Stunt Video) दिखाना भारी पड़ गया। इस नजारे को देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। इतना ही नहीं कई यूजर्स तो इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मॉल के व्यस्त फूड कोर्ट में टेबल पर रखी अपनी कॉफी कप के साथ बैठा है। अचानक वह टेबल पर हाथ टिकाकर उलटा खड़े होने की कोशिश करता है। शुरुआत में तो लगता है कि स्टंट सफल हो जाएगा, लेकिन अगले ही पल उसका संतुलन बिगड़ जाता है।

See also  मानवता शर्मसार, कंधे पर पत्नी की लाश और 80 किमी का सफर, मंज़र देखकर किसी की काप जाएंगी रूह

 

शख्स सीधे फर्श पर जा गिरता है और टेबल की कुर्सियां तक हिल जाती हैं। जैसे ही यह घटना घटती है, आसपास बैठे लोग हैरान रह जाते हैं। पीछे बैठी महिलाएं और अन्य लोग कुछ सेकंड के लिए चौंक जाते हैं कि आखिर हुआ क्या? हालांकि, गिरने के बाद भी शख्स हार नहीं मानता। वह मुस्कुराते हुए उठता है और अपने घुटने और पीठ सहलाता है, कॉफी का घूंट लेता है और लोगों को ‘थम्स-अप’ दिखाता है। देखें वीडियो…

 

 

यूजर्स ले रहे मजे

 

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि ऐसा करने की क्या जरूरत है? अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को danwin888 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

See also  गोल्डन ईगल ने हिरण को दबोच ले उड़ा आसमान में देखकर सभी हैरान, विडियो वायरल