शादीशुदा महिला के साथ युवक को देख बौखलाए परिजन, पेड़ से बांधकर की जमकर पिटाई, सिर और दाढ़ी के बाल काटे चेहरे पर पोती कालिख, 7 लोगों पर मामला दर्ज़

अलीगढ़ में रिश्ते को लेकर हुए विवाद ने हिंसा और अमानवीय व्यवहार का रूप ले लिया। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक को कथित तौर पर पकड़कर पीटा गया, उसके सिर और दाढ़ी के कुछ हिस्से काटे गए और उसे पेड़ से बांध दिया गया। पुलिस के मुताबिक, युवक को जबरन पेशाब पिलाने का आरोप भी सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

 

 

छत्तीसगढ़ में दो महिलाओं की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार मामला 24 सितंबर का है। खैर क्षेत्र का रहने वाला युवक अपनी बहन की ससुराल आया था। पुलिस के मुताबिक उसका बहन के ससुराल पक्ष की एक शादीशुदा महिला के साथ कथित संबंध था। दोनों को जंगल में आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पहले भी घर से चले गए थे और करीब 15 दिन बाद लौटे थे।

See also  देसी भाभी ने मचाया बवाल, हॉट ब्लाउज में दिखाई सेक्सी अदाएं, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 

CG : पेड़ से लटकाकर रातभर युवक की पिट-पीटकर हत्या, 50 हजार की मांगी फिरौती, 10 गिरफ्तार

आरोप है कि युवक के सिर और दाढ़ी के बाल काटे गए, चेहरे पर कालिख लगाई गई और उसे पेड़ से बांधकर चप्पल-जूतों से पीटा गया। घटना के दौरान उसे कथित तौर पर पेशाब पिलाने की बात भी सामने आई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने वीडियो और शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है।

नग्न कर ग्रामीणों ने की पुलिसकर्मी की पिटाई, ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज

 

अकराबाद पुलिस के मुताबिक पीड़ित की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों की भूमिका और वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोगों की पहचान की जांच कर रही है। पुलिस ने घटना को लेकर मारपीट और अमानवीय व्यवहार से जुड़े आरोपों में कार्रवाई शुरू की है। आगे की कानूनी कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर होगी।

See also  लिफ्ट में लिपटे प्रेमी जोड़ा, किस करते कैमरा में हुए कैद, वीडियो जमकर वायरल, यूजर ने कहा  प्राइवेसी को डिस्टर्ब मत करो