सोशल मीडिया पर फुटबॉल मैच का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। इसमें आसमान से बिजली सीधे खिलाड़ी पर आकर गिरती है और उसकी वहीं पर मौत हो जाती है। बताया जा रहा है कि दक्षिणी थाईलैंड का वीडियो है। चार अगस्त को एक राज्य स्तर का फुटबॉल मैच हो रहा है था, लेकिन इसी दौरान यह दिल दहला देने वाला हादसा होता है। इस हादसे में 24 वर्षीय सोफवान अवाए की जान चली जाती है।
सुंगाई गोलोक के पुलिस प्रमुख कर्नल थुन सिरिखुंट ने मलेशियाई सरकारी समाचार एजेंसी को बताया कि आपातकालीन चिकित्सा टीम की उनको बचाने की हर संभव कोशिश की गई, लेकिन घटना में लगी गंभीर चोटों की वजह से उनकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भयानक नजारा दिख रहा है।
⚠️ बारिश के मौसम में सावधान रहें।
बिजली गिरने का खतरा मज़ाक नहीं है। अगर तेज़ बारिश हो रही हो और गरज-चमक शुरू हो जाए, तो खुले मैदान, फुटबॉल, क्रिकेट या किसी भी आउटडोर खेल को तुरंत रोक दें।
जान है तो खेल है। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें। 🌧️⚡ pic.twitter.com/ju8OyzDX39
— LadduLogic (@LadduLogic) August 5, 2026