आज का राशिफल 29 अगस्त 2026, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 9 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 22 मिनट तक धृति योग रहेगा। आज देर रात 3 बजकर 43 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। तो आइए अब जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 अगस्त 2026 का दिन और आपका आज का लकी नंबर और लकी रंग क्या रहेगा। पढ़ें संपूर्ण राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव लेकर आएंगे, जिसकी वजह से आपको बड़ा लाभ होगा। आपकी कोशिशों में एक नयी किरण जगमगाएगी और जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपनी मेहनत और लगन से विरोधी को परास्त कर देंगे। आज लवमेट के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाकर आप खाना खाएंगे। आज आपके काम से खुश होकर बॉस आपके प्रमोशन के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर पूरी सावधानी बरतें।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक-9

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके कारोबार में दुगुना धन लाभ होगा। आज आप मार्केट जाकर फैमिली के लिए गिफ्ट खरीदेंगे, जिससे उन्हें खुशी मिलेगी। आज आप पैसों के लेन-देन से बचें और व्यर्थ के खर्चों को कम करें। इस राशि की महिलाएं आज बच्चों के लिए स्वादिष्ट भोजन बनाएंगी, बच्चों को खुशी मिलेगी। आज आप व्यावसायिक गतिविधियों को और समय देंगे, जिससे बेहतर नतीजे मिल सकेंगे। आज आप अपने विचार दूसरों के ऊपर न थोपें और न ही बिन मांगी सलाह दें।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक-9

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम बना रहेगा। आज आप कर्मचारियों के साथ अपना रवैया अच्छा बनाए रखें, जिससे वे मन लगाकर काम करें। आज आप दोस्तों के साथ खूब हंसी-मजाक करेंगे लेकिन एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और किसी उलझन का भी हल मिलेगा, अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। आज आपका दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, आप बच्चों के साथ किसी मनोरंजन की जगह घूमने जा सकते हैं।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक-8
See also  आज का राशिफल, 27 दिसंबर , जाने कैसे रहेगा आज का दिन

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज किसी काम के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी, जिसमें आप अपने कलीग की सहायता ले सकते हैं। आज अचानक आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसके चलते व्यस्तता बनी रहेगी। आज आपको किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, जिससे आपसी मेलजोल बढ़ेगा। आज आप अपने आलस्य को त्यागकर कड़ी मेहनत करेंगे, जिसके जल्द ही आपको बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक-2

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको आपके सवालों के सारे जवाब मिलेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपकी कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी और कुछ बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। आज आपको जीवनसाथी से सरप्राइज मिलने की संभावना है। आज आपको किसी समस्या का समाधान मिलने से मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने पिता का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन ठीक रहेगा, आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक-4

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपके मन में कुछ नए विचार आ सकते हैं, जो फ्यूचर में आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। आज आपके घर में मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर-परिवार में भी खुशी भरा माहौल रहेगा। आज आपको किसी करीबी के माध्यम से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी ऑफिशियल यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है, आज आप खुद के लिए समय निकालेंगी।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक-7
See also  बुधवार 13 नवंबर 2024 का राशिफल

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। आज आपकी कारोबारी गतिविधियां अच्छी चलेंगी, आपको रोज की अपेक्षा अधिक धन लाभ होगा। आज आपकी पारिवारिक समस्याएं सुलझ जाएंगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। आज आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने मार्केट जाएंगे, जिससे उन्हें खुशी मिलेगी। आज काम की अधिकता रहेगी, लेकिन आप अपने खाने-पीने का ध्यान अवश्य रखें। इस राशि के छात्र आज किसी कोर्स को करने का मन बना सकते हैं, जो भविष्य में आपके बहुत काम आएगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक-5

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपके किसी निर्णय से परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। आज आप अपने काम को पूरा करने के लिए किसी करीबी की मदद ले सकते हैं, बेहतर होगा आप अपने विवेक का उपयोग करेंगे। आज आप समय निकालकर थोड़ी देर बुजुर्गों के साथ बैठेंगे, जिससे आपको जरूरी बातें पता चलेंगी। इस राशि के खेल-कूद से जुड़े व्यक्ति आज किसी बड़ी प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं, जिसमें आप अच्छा परफॉर्म करेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक-2

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा, आपके घर में भौतिक साधनों की बढ़ोतरी होगी। आज आप किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जीवनसाथी की मदद ले सकते हैं। आज कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। आज आप अपने कर्मचारियों का मान-सम्मान करेंगे, जिससे वे मन लगाकर काम करेंगे। आज आपके द्वारा किए गए पूर्व के कार्यों में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक-4

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप ऑफिस की मीटिंग में अपने विचार रखेंगे, जो सभी को बहुत पसंद आएंगे। आज किसी आदर्श व्यक्ति की प्रेरणा से सजगता और भरपूर ऊर्जा मिलेगी। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी काम में संघर्ष के बाद सफलता मिलने के योग हैं। आज अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार की जिम्मेदारियां ना लें और सभी कार्यों के बीच संतुलन बनाकर रखें। आज आप किसी काम को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 6
See also  राशिफल 10 अगस्त 2022, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप अपने कारोबार को और बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे। आज आप किसी दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते हैं, उससे मिलकर आपको खुशी मिलेगी। आज आपको संतान की तरफ से संतोषजनक नतीजे मिलने से सुकून मिलेगा। इस राशि की महिलाएं आज किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं, जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आप इन्वेस्टमेंट को लेकर किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक-2

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप घर शिफ्ट करने में अपने मित्र की मदद ले सकते हैं। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको कार्यप्रणाली में लाए गए परिवर्तन के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आज आपका व्यावसायिक दृष्टिकोण कई मामलों को सुलझाने में सक्षम रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक रहेगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक-6

 

आज का राशिफल 28 अगस्त 2026, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

 

आज का राशिफल 28 अगस्त 2026, जाने कैसे रहेगा आज का दिन