जांजगीर जिला के पामगढ़ में शनिवार की शाम छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे दोनों मौके पर ही गिर पड़े। जिसे एंबुलेंस की मदद से पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया इसके बाद डॉक्टर ने उनकी स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान भाभी की मौत हो गई जबकि भैया गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है| प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 360/2026, धारा 109 (1), 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोसला की है।
पामगढ़ में जमीन विवाद को लेकर दंपती पर जानलेवा हमला, रिश्तेदार ने लाठी और धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ वार, दोनों गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार मृतक पुनीराम साहू और आरोपी जनकराम साहू का घर एक दूसरे से लगा हुआ है। दोनों आपस में भाई हैं। उनकी किसी बात को लेकर पुरानी दुश्मनी चली आ रही थी। शनिवार की शाम एक बार फिर दोनों के मध्य विवाद हो गया जिस पर जनकराम साहू ने घर में रखें बांस के डंडे से पुनीराम पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। आवाज सुनकर बचाने आई उसकी पत्नी पर भी जनकराम ने ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे दोनों वहीं जमीन पर लहुलुहान गिर गए। आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि मुझे याद नहीं है कि मैंने कितनी लाठियां उन पर चलाई है।
पामगढ़ में देर रात ट्रक ने मचाया भौकाल, बैरियर को घसीटते लाया 5 किमी, लोगों ने भाग कर बचाई जान, कई गाड़ी आए चपेट में
आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद सरपंच को फोन लगाने की कोशिश की नहीं लगने पर वह कोटवार के पास जान के लिए निकला था किंतु रास्ते में ही सरपंच उसे मिल गया इसके बाद इसकी सूचना थाने में दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार को पामगढ़ पुलिस और फॉरेंसिक टीम आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची जहां पर सूक्ष्मता से घटना की जांच की। घटना स्थल पर दोनों के खून भारी मात्रा में फैले हुए थे साथ ही वारदात में उपयोग में लाई गई लाठी भी पुलिस ने जब तक कर ली है।