जांजगीर जिला के पामगढ़ में 29 जून की सुबह एक युवक की लाश तालाब के किनारे मिली थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के अलावा डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया था। खोजी कुत्ता सुनने के बाद सीधे एक घर में पहुंचा था बावजूद इसके अभी तक इस मामले में पुलिस युवक के हथियारों को पकड़ने में सफल नहीं हुई है। जिससे समाज के लोग आक्रोशित हैं। वे तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा की है।
मिली जानकारी के अनुसार वह लाश ग्राम कोसा निवासी अमित भंडारी की थी। लाश को देखने के बाद पुलिस मान रही थी कि हत्या कहीं और करने के बाद लाश को यहां पर फेंका गया है। मामला संदिग्ध होने की वजह से पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को घटनास्थल पर लाया गया। खोजी कुत्ता मृतक की लाश एवं चप्पल को सूंघते हुए सीधे एक घर में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि वह घर मृतक के प्रेमिका का था। मृतक के प्रेमिका ने भी लाश मिलने से पहले फ़ोन कर किसी अनहोनी की आशंका मृतक के बड़े भाई से की थी| इसके बावजूद अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई |
मृतक की भाभी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक की भाभी ने मूलमुला पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस उन्हें जबरन जुर्म कबुलने का दबाव बना रही है। उन्हें किसी भी समय थाना ले जाया जाता है और मारा पीटा जाता है। उनकी भाभी ने कहा कि पुलिस जबरन पति पत्नी पर अपने देवर को मार कर फेंकने का बात स्वीकारने को कह रहा है। साथ ही भाभी और देवर के बीच गलत संबंध की कहानी बनाने को कह रहे थे।
इस घटना के संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता संजीत बर्मन सोशल मीडिया में लिखते है की युवक सतनामी समाज का और युवती ठाकुर समाज की थी| दोनों के मध्य प्रेम-प्रसंग चल रहा था | संभवतः इसी वजह से युवक की हत्या की गई है| उन्होंने आगे लिखा की मामला पुलिस थाना मुलमुला पहुंचती है पुलिस वाले डॉग स्क्वायड लेकर घटना स्थल पर पहुंचते हैं| खोजी कुत्ता मृतक की लाश एवं चप्पल को सूंघता है फिर दौड़ते हुए सीधे मृतक के प्रेमिका के घर जाकर बैठ जाता है।
जब मृतक अमित कुमार सतनामी की लाश मिलने से 36 घंटा पूर्व से लापता था| उनके माता और भाई गांव में घूम कर उन्हें ढूंढते रहे जब वह कहीं नहीं मिला| तो मृतक के भाई एवं माता दोनों मिलकर प्रेमिका के घर जाकर भी अमित कुमार सतनामी के संबंध में जानकारी जुटाते हैं|

प्रेमिका के द्वारा कहा जाता है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है| लाश मिलने से आधा घंटे पूर्व भी प्रेमिका के द्वारा प्रेमी के बड़े भाई अमृतलाल से फोन के माध्यम में लगातार संपर्क करते हुए कहती है कि “ओखर लोकेशन निकालव, मोरो जीव कांपत हवय।” उपरोक्त कथन के ठीक आधा घंटा बाद युवक की लाश धारदार हथियारों से जख्म हुए लाश मिलने की जानकारी गांव में तेजी से फैल जाती है।
प्रेमिका की उपरोक्त कथन मामले को संदिग्ध बनाती है। प्रेमी प्रेमिका के बीच प्रेम प्रसंग जगजाहिर है। फिर भी पुलिस की जांच की सुई मृतक के भाई-भाभी और उसके दोस्तों पर ही इर्द-गिर्द घूमती रही। दो माह बाद भी मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया जैसा प्रतीत होता है। घटना की जानकारी उजागर होने के बाद अब पामगढ़ में समाज के युवाओं के बीच जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है।
पामगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश, 2 दिन से था लापता, जाँच में जुटी पुलिस