छत्तीसगढ़ में मॉनसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में निम्न दबाव समेत विभिन्न मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मॉनसून सक्रिय होने से कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. सरगुजा और रायपुर संभाग में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई. मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 2 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है.

मौसम विभाग ने बताया कि गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी तटीय ओडिशा और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है. इसके असर से 31 अगस्त तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और एक-दो स्थानों पर सीमांत भारी वर्षा हुई. 2 सितंबर से वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना है.

 

रायपुर में भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं. स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज-चमक होने की संभावना है. तापमान अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है.

See also  जांजगीर जिला में 337 आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक का हुआ तबादला

मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. इसके मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हलकी वर्षा होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

 

पिछले 24 घंटे में चांदो में 29 सेमी, कोटाडोल में 17, कुसमी में 13, प्रतापपुर और शंकरगढ़ में 12-12, सामरी में 9, भखारा और धमतरी में 7-7 सेमी बारिश दर्ज की गई. रायपुर में भी 7 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई. बलरामपुर, कुकरेल, केल्हारी, डौरा कोचली और तोकापाल में 6-6 मिमी वर्षा दर्ज की गई. जनकपुर-भरतपुर, कुरूद, अंबिकापुर, सूरजपुर, लटोरी, लाभांडीह, राजपुर, मगरलोड, गुरुर, माना-रायपुर-एपी, रामानुजनगर और बेलरगांव में 5-5 मिमी बारिश हुई. वहीं सोनहत, नेरहरपुर, मैनपुर, भटगांव, डौंडी, बालोद, केशकाल, राजिम, बिहारपुर, भानुप्रतापपुर और गरियाबंद में 4-4 मिमी वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश अन्य स्थानों पर इससे कम बारिश हुई.

See also  गलत घुटने का ऑपरेशन: हाईकोर्ट ने चिकित्सा लापरवाही की जांच के दिए आदेश