जांजगीर में प्राचार्य और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्राचार्य और एक लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अंजुलता सोनी (प्राचार्य) और विकास मसीह (लिपिक) को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने पकड़ा है।

 

जांजगीर में रिश्वत लेते तीन बिजली अधिकारी रंगेहाथों गिरफ्तार, एक नगर पंचायत का लेखापाल भी शामिल, एसीबी ने की कार्यवाही

 

पूरा मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी का है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने अपने ही स्कूल के बाबू मनीष राठौर से वेतन वृद्धि का एरियर 80 हजार रुपए निकालने के एवज में पैसों की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और रिश्वत की रकम लेते समय दोनों को धर दबोचा।

 

ACB का बड़ा एक्शन: जनपद पंचायत के RES SDO 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

 

See also  छत्तीसगढ़ में रात का पारा बढ़ने से दिन रहेगा गर्म, अगले 7 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

इस कार्रवाई में ACB के 13 अधिकारियों की विशेष टीम शामिल रही। टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच भी जारी है। ACB की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। बता दें कि एसीबी बिलासपुर की यह लगातार 56वीं ट्रैप कार्रवाई है।

 

 

पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगा 1 लाख; लोकायुक्त ने ₹5 हजार पर दबोचा