पामगढ़ में भाभी के हत्या के मामले में पिता के बाद पुत्र भी गिरफ्तार, भैया अभी भी जूझ रहा मौत से

जांजगीर जिला के पामगढ़ में भैया भाभी पर जानलेवा हमले के मामले में एक नाटकीय मोड़ आया है| अब तक पुलिस हमले में केवल छोटे भाई को दोषी मानकर उसे जेल के में भेजा था| लेकिन अब उस मामले में भतीजे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है| घटना ग्राम कोसला की है।

 

दरअसल ग्राम कोसला में भैया भाभी पर जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला हुआ था| इसके बाद भाभी की इलाज के दौरान मौत हो गई| जबकि भैया अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं| भैया के तत्कालीन बयान के आधार पर पुलिस ने छोटे भाई और उसके पुत्र दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी| इसके बाद थाना प्रभारी सावन कुमार सारथी ने फॉरेंसिक टीम के सामने घटनास्थल में सीन रीक्रिएट कराया और फिर केवल पिता को दोषी मानते हुए उसे पर कार्यवाही की और बेटे को छोड़ दिया गया था| इस कार्यवाही के बाद पुलिस कप्तान ने पामगढ़ थाना प्रभारी सावन कुमार सारथी का तबादला कर दिया| उसके स्थान पर राकेश कुमार सूर्यवंशी को पामगढ़ का थाना प्रभारी बनाया गया| अपनी जोइनिंग लेते ही इस मामले को फिर से खोला | जिसमें इस घटना के लिए पुत्र को भी दोषी ठहराया गया और उसे भी गिरफ्तार किया।

See also  कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू: रमन सिंह ने जताई खुशी, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

 

पामगढ़ में जमीन विवाद को लेकर दंपती पर जानलेवा हमला, रिश्तेदार ने लाठी और धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ वार, दोनों गंभीर

 

इस मामले में पुलिस ने बताया की थाना पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन विवाद को लेकर अपने बड़े भाई और भाभी पर लाठी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी जनकराम साहू (50), निवासी कोसला, थाना पामगढ़ को पामगढ़ पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है, घटना में शामिल आरोपी परमेश्वर साहू को पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से पकड़ा जिसको विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका।

 

दिनांक 29 अगस्त की शाम ग्राम कोसला में जनकराम साहू का अपने बड़े भाई पुनीराम साहू से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर जनकराम ने बांस की लाठी से पुनीराम के सिर पर कई वार कर दिए। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी के सिर पर भी लाठी से हमला किया गया जिस पर दोनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े।

See also  भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि

 

पामगढ़ में बीच चौराहे पर पिता पुत्र की बेदर्दी से पिटाई, पुत्र की मौत, पिता गंभीर, आरोपी फरार, मचा हड़कंप

 

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से शासकीय अस्पताल पामगढ़ पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया इलाज के दौरान ननकी नोनी उर्फ भूरी बाई साहू की मृत्यु हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 360/2026, धारा 109 (1), 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पामगढ़ पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी परमेश्वर साहू को घटना में शामिल होना पाए जाने से जिसको पकड़ा, पूछताछ किए जाने पर घटना में शामिल होना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

 

पामगढ़ में भैया-भाभी पर लाठी से ताबड़तोड़ वार, भाभी की मौत, भैया जूझ रहा मौत से, आरोपी गिरफ्तार