पामगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से अनाचार, शिकायत के बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार, पहुंचे जेल

जांजगीर जिला के पामगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर अनाचार करने का मामला सामने आया है | शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है| आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 64, 64(2)(एम), 65 (1), 87 बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई |

 

पामगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार, पीड़िता सुरक्षित बरामद, आरोपी पहुंचा हवालात

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 04.02.26 को नाबालिग बालिका को बहला- फुसलाकर भगाकर ले जाने की सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

 

पामगढ़ में शादी का झांसा देकर अनाचार, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेचना के दौरान आरोपी पुनीराम वर्मा उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम कोलिहा, थाना लवन, जिला बलौदाबाजार -भाटापारा को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहला- फुसलाकर भगाकर ले जाना तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

See also  आपराधिक रिकॉर्ड में दर्ज निगरानी शुदा बदमाश को पुलिस ने भेजा जेल

 

पामगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती का किया दैहिक शोषण, रिपोर्ट करने पर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

 

निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि प्रमोद महार, प्रआर राजेश कोशले, मप्रआर मंजू सिंह, आरक्षक भुनेश्वर पटेल एवं मआर जयंती लहरे का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

पामगढ़ : मोबाइल में शादी करने एवं पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर कियाजबरदस्ती अनाचार, शिकायत के आरोपी गिरफ्तार