छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नेहरू नगर इलाके से मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। आरोप है कि, युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमन सिंह और उनके साथियों ने एक पिज्जा डिलीवरी बॉय के साथ बेरहमी से मारपीट की। वायरल वीडियो में युवक को थप्पड़ और मुक्के मारे जाते दिखाई दे रहे हैं।
CG : घर घुसकर महिलाओं, बच्चों और परिजनों के साथ बेरहमी से मारपीट, लाठी-डंडों से लैस 15 से अधिक बदमाशों ने दरवाज़ा तोड़कर घुसे, सभी गंभीर रूप से घायल
दावा किया जा रहा है कि, इस दौरान डिलीवरी बॉय के कपड़े उतारकर उसके साथ मारपीट की गई और वह लगातार माफी मांगता रहा। बताया जा रहा है कि, घटना नेहरू नगर क्षेत्र की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। घटना को लेकर डिलीवरी बॉय की ओर से सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CG : गर्भवती पत्नी की बेरहमी से मारपीट के बाद हत्या, पोस्टमार्टम में प्राइवेट पार्ट से निकला 10 सेंटीमीटर का लोहे का रॉड, बच्चे के भी मौत, आरोपी पति गिरफ्तार
पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। फिलहाल, मारपीट की वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है। मामले में पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
दुर्ग के नेहरू नगर में पिज्जा डिलीवरी बॉय से मारपीट का आरोप लगा है। युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रत्याशी अमन सिंह और साथियों पर बर्बरता के आरोप हैं। @DurgDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/ONqBnTjJqI
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 9, 2026