गढ्ढे में पलटी शराब से भरी कार, कार चालक मौके से फरार, शराब लूटने की लोगों की मची होड़, सामने आया विडियो

बिहार के समस्तीपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दलसिंहसराय नेशनल हाईवे थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान अचानक शराब से भरी एक कार गढ्ढे में पलट गई. इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. फिरसूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई. जैसे ही मौजूद लोगों को जानकारी मिली कि कार में शराब की बोतलें भरी हैं, तो उसके बाद लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई.

 

VIDEO : छत्तीसगढ़ में शराब से भरी ट्रक पलटी, शराब लूटने मची लोगों की भीड़

 

 

लोगों ने कहा कि लूट लो भाई शराब. कोई भी अपना हाथ साफ करने में कमजोर नजर नहीं आया, जिसको मौका मिला वो शराब लूटता नजर आया. लोग शराब की बोतलें लेकर घर गए. पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो वो मौके पर पहुंची. लोगों द्वारा शराब की बोतलों से भरे कार्टून लेकर भागते हुए एक वीडियो भी सामने आया है. ये वीडियो वहां मौजूद लोगों में से किसी ने चुपके से बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया.

See also  लंदन में बैठे आजमगढ़ के मौलाना पर ED की बड़ी कार्रवाई, मदरसा नेटवर्क से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे

 

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में शराब का संदेह में लूटने की मची होड़, खोला तो निकला बिस्कुट, राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

 

दलसिंहसराय के थाना अध्यक्ष ने क्या बताया?

इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद लोग बिहार की शराबबंदी पर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. बिहार में 2016 से ही शरबबंदी लागू है. वहीं इस संबंध में दलसिंहसराय के थाना अध्यक्ष ने बताया कि ये मामला हमारे संज्ञान में आया है. कार को जब्त किया गया है. चालक फरार हो गया है. पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. कार कहां से आ रही थी, कहां जा रही थी? सभी बातों की जांच की जा रही है.

 

शराब से भरी पलटी, अमृत समझकर लूटने लगे लोग, लगा मेला 

 

आरोपी कार चालक की की जा रही है पहचान

दलसिंहसराय के थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी कार चालक की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. अभी तक किसी ने भी इस मामले में लिखित शिकायत नहीं दी है. मामले में काननू सम्मत कार्रवाई की जा रही है. शराब से भरी कार मिलने के बाद लोगों को शराब माफियाओं का डर है. लोगों ने कहा कि बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी लागू है. यहां शराब पीना पिलाना और बेचना कानूनन अपराध है, लेकिन शराब माफिया खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं.

See also  जुए-सट्टे पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: 300 ऐप और वेबसाइट्स पर लगा बैन