शिवपुरी जिले के ग्राम पनिहारा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खेत में करीब 10 फीट लंबा विशाल रॉक पाइथन दिखाई दिया। खेत में मौजूद ग्रामीणों ने जब भारी-भरकम अजगर को देखा तो उनके होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि अजगर ने नीलगाय के एक बच्चे को निगल लिया था और इसके बाद वह खेत के पास चट्टान के नीचे बनी गुफा में जाकर छिप गया।
CG : बैंक के इलेक्ट्रिक पैनल में मिला एक विशालकाय अजगर, लोगों में मचा हड़कंप, काफी मशक्कत के बाद स्नेक कैचर ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
अजगर को देखने के बाद ग्रामीणों ने उसे वहां से भगाने की कोशिश की, लेकिन खतरा महसूस होते ही पाइथन चट्टान के नीचे बनी गुफा में घुस गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अनुभवी सर्पमित्र महावीर जैन वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया कि महावीर जैन को सांपों के रेस्क्यू का करीब 10 वर्षों का अनुभव है। उनके साथ भार्गव, जवान सिंह, अवध सिंह, चंचल पाठक और कन्हैया लाल सहित कई ग्रामीण भी मौजूद रहे।
बाजार से लौट रही महिला को 30 फुट के अजगर ने निगला, लोगों ने सांप का पेट काटकर निकाला शव
गुफा के अंदर अजगर के छिपे होने के कारण रेस्क्यू टीम के सामने बड़ी चुनौती थी। टीम ने बेहद सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे तक लगातार मशक्कत करने के बाद आखिरकार विशालकाय अजगर को गुफा से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विशालकाय अजगर के साथ बड़े मजे से खेलते दो साल के बच्चे का चौंकाने वाला वीडियो
अजगर की लंबाई करीब 10 फीट बताई गई। रेस्क्यू के दौरान टीम ने इस बात का विशेष ध्यान रखा कि अजगर और मौके पर मौजूद लोगों को किसी तरह का नुकसान न हो। सफल रेस्क्यू के बाद वन विभाग और सर्पमित्र की टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर माड़ई डैम के ऊपर स्थित घने जंगल में छोड़ दिया।
अजगर के आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित पहुंचाए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ग्रामीणों की भी मौके पर भीड़ लगी रही और लोग विशाल अजगर को देखने के लिए उत्सुक नजर आए। सर्पमित्र महावीर जैन ने लोगों से अपील की कि आबादी या खेतों में सांप अथवा अजगर दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें, बल्कि वन विभाग या प्रशिक्षित सर्पमित्र को सूचना दें।
हैरान कर देने वाला वीडियो, विशालकाय अजगर की पीठ पर बैठ गई बच्ची, दृश्य देखकर हर कोई दंग