पामगढ़ में रात से लापता युवक की लाश तालाब में तैरती हुई मिली, गाँव में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

जांजगीर जिले के पामगढ़ में रात से लापता युवक की लाश आज सुबह गाँव के ही तालाब में तैरती हुई मिली है| लाश मिलने के बाद गाँव में हड़कंप मच गया| देखते ही देखते लोगों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी | सूचना के बाद पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | घटना ग्राम पंचायत पेंड्री की है|

 

पामगढ़ में बीच चौराहे पर पिता पुत्र की बेदर्दी से पिटाई, पुत्र की मौत, पिता गंभीर, आरोपी फरार, मचा हड़कंप

 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पेण्ड्री के लिमाही तालाब में मिले  मृतक की पहचान 36 वर्षीय परस राम यादव के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, परस राम यादव बीती रात घर पर खाना खाने के बाद करीब साढ़े 9 बजे दिशा मैदान के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन रात में उनका कोई पता नहीं चल सका।

See also  लॉक डाउन के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संदेश

 

 

पामगढ़ में देर रात ट्रक ने मचाया भौकाल, बैरियर को घसीटते लाया 5 किमी, लोगों ने भाग कर बचाई जान, कई गाड़ी आए चपेट में

 

सुबह ग्राम पेण्ड्री के लिमाही तालाब में युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और इसकी जानकारी पामगढ़ पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा|

 

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परस राम यादव की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल है।

 

छत्तीसगढ़ में चार दिनों से लापता युवक की लाश खेत में गड़ा मिली, जांच में जुटी पुलिस