कोरबा में स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र की जलने से मौत, 11 कक्षा का था छात्र, परिजनों का बुराहाल, जाँच में जुटी पुलिस

कोरबा जिले के दीपका बस्ती में शुक्रवार सुबह 11वीं के छात्र की जलकर मौत हो गई। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इस वजह से समय पर मदद नहीं पहुंच सकी। यह मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

CG : मां वकील है, जज के साथ सेटिंग है कहकर छात्र के साथ मारपीट, रील बनाकर किया वायरल, स्वामी आत्मानंद स्कूल में बाहरी लड़कों को बुलाकर कराई पिटाई

पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय दिलीप कंवर दिलीप आत्मानंद स्कूल दीपका में कक्षा 11वीं का छात्र था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दिलीप की बड़ी मां घर की छत पर कपड़े सुखा रही थी। तभी उन्हें नीचे कमरे से धुआं निकलता दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत परिजनों को आवाज दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा। पूरा कमरा धुएं से भरा था और दिलीप गंभीर रूप से जला हुआ पड़ा था। उसे तुरंत बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

See also  CG : घर में फंदे पर लटकते मिली दम्पति की लाश, अलग-अलग कमरों में मिली दोनों के शव, गांव में मचा हड़कंप

 

 

CG : स्वामी आत्मानंद स्कूल का क्लासरूम बना अखाड़ा, छात्र पढ़ाई के बजाय सरेआम लहरा रहे चाकू

 

घटना की सूचना पर दीपका पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को कमरे से ऑयल पेंट और माचिस मिली है। परिजनों और मोहल्ले के लोगों में चर्चा है कि शायद मोबाइल फटने से आग लगी हो, या फिर यह आत्महत्या का मामला हो। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि आग लगने के सही कारणों का पता फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

 

 

बिलासपुर : स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रैक्टिकल के दौरान एसिड अटैक, बुरी तरह झुलसा छात्र, स्कूल ने अस्पताल की जगह भेजा घर

 

मृतक दिलीप आत्मानंद स्कूल दीपका में कक्षा 11वीं का छात्र था। सप्लीमेंट्री परीक्षा पास करने के बाद उसने करीब तीन दिन पहले ही स्कूल जाना शुरू किया था। कुछ ही दिनों में उसकी अर्धवार्षिक परीक्षा होने वाली थी, जिसकी वह तैयारी कर रहा था। उसके पिता एसईसीएल की बगदेवा खदान के ब्लास्टिंग विभाग में काम करते हैं। घटना के बाद परिवार का बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  9वीं कक्षा के एक छात्र की फंदे से लटकती मिली लाश, क्षेत्र में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

 

 

CG : फंदे से लटकी मिली स्वामी आत्मानंद स्कूल की शिक्षिका का शव, परिवार और आसपास के लोगों में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस